Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरFatehpur-समाधान दिवस में DM ने सुनी समस्याएं,250 में 12 शिकायतों का निस्तारण

Fatehpur-समाधान दिवस में DM ने सुनी समस्याएं,250 में 12 शिकायतों का निस्तारण

Published on

Fatehpur-तहसील खागा के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने जन शिकायतों को सुना। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कृषि, राजस्व, पुलिस, सिंचाई, शिक्षा, पेंशन, आवास, शौचालय, नलकूप, चकबंदी, स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी आदि विभागों से संबंधित कुल 250 प्रार्थना पत्र शिकायतकर्ताओं से प्राप्त हुए,के सापेक्ष 12 शिकायतों का मौके पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा निस्तारण किया गया।
   जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त समस्याओं शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर सभी अधिकारी विशेष ध्यान दें, शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी ।उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों में प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें, छोटे-छोटे मामलों को भी गंभीरता पूर्वक लेकर आवश्यक कार्यवाही की जायें। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी को शिकायत के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराकर, निस्तारण आख्या से अवगत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस व सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का समय अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
    इस अवसर पर उपजिलाधिकारी खागा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, तहसीलदार खागा, नायब तहसीलदार सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

👁 5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

UP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर गुर्जर बोले- लोग हंसते हैं उनके बयानों पर

Nandkishor Gurjar Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं […]

More like this

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...