फतेहपुर- केन्द्रीय व प्रदेश संगठन के दिशा-निर्देश पर पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अन्तर्गत आज जेल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल व अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता के साथ ही जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर भब्य उद्घाटन किया गया, प्रर्दशनी में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को सचित्र वर्णन किया गया, उपस्थित लोगों द्वारा गैलरी व सभागार में उद्धरित चित्रों का गहराई से अवलोकन किया गया, अवलोकन उपरांत विधायक राजेंद्र पटेल ने कहा कि आज से तीन सौ वर्ष पूर्व संसाधन शून्य होने के बावजूद अहिल्याबाई होल्कर जी द्वारा अनगिनत लोककल्याण के कार्य किये गये जो हम सभी को प्रेरित करते हैं, विधायक विकास गुप्ता ने कहा कि देश में जिस तरह से मुगल आक्रान्ताओ द्वारा हमारी संस्कृति को बर्बाद करने का कुत्सित प्रयास किया गया था उस सांस्कृतिक व धार्मिक बिगड़ी व्यवस्था सुधारने को लेकर अहिल्याबाई द्वारा सम्पूर्ण देश में मन्दिरों का जीर्णोद्धार कराया गया, उनके तत्कालीन प्रयासों के कारण ही आज देश में नहीं अतिपु विश्व में भारतीय धर्म संस्कृति से लोग प्रभावित हैं, जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों व उपस्थित लोगों को प्रर्दशनी गैलरी व सभागार में लेकर बिन्दुवार दृश्यता कराई गई,कार्यक्रम के संयोजक अजय सिंह रिंकू लोहारी व सहसंयोजक डॉ अतुल त्रिवेदी द्वारा उपस्थित अतिथिओं का माल्यार्पण व पटका पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के 31मई को आने वाली 300वीं जन्मदिवस तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है आने वाले दिनों में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन जिला व विधानसभा स्तर पर आयोजित होने हैं वहीं नगरीय निकाय स्तर पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलनों का भी आयोजन किया जाएगा,आज के प्रदर्शनी में अभियान संयोजक पुष्पराज पटेल, सहसंयोजक अर्चना त्रिपाठी, रेखा सरोज, ज्योति प्रवीण जिला मंत्री मनोज मिश्रा, शुशील मौर्या,अमित शिवहरे, संजय मोदनवाल, संजय श्रीवास्तव, विनोद चन्देल,,स्वरूप राज सिंह जूली, अभिषेक श्रीवास्तव,विनोद गौतम, पवन साहू,राजू पाल सहित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।।
Trending Now
Fatehpur: अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन पर आधारित प्रर्दशनी का हुआ भब्य उद्घाटन







