HomeअपराधFatehpur: दो पक्षों के बीच चले लाठी डंडे 16 लोग घायल

Fatehpur: दो पक्षों के बीच चले लाठी डंडे 16 लोग घायल

Published on

रिपोर्ट-सुरेश पटेल

Fatehpur: जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से 6 लोग तथा दूसरे पक्ष से 10 लोग कुल 16 लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी भेजा। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को दिन में करीब 3:00 बजे जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच कहा सुनी के दौरान जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से अजीज अहमद उम्र 67 वर्ष,अजमेरून निशा उम्र 64 वर्ष, उस्मान अहमद उमर 23 वर्ष, अजीमुद्दीन उम्र 40 वर्ष, रिजवान अहमद उम्र 33 वर्ष तथा इमरान उम्र 35 वर्ष घायल हो गए। दूसरे पक्ष से छोटू उर्फ इरशाद, परवीना उम्र 55 वर्ष पत्नी वली मोहम्मद, मोनू उम्र 25 वर्ष पुत्र रज्जाक, रुकसार उम्र 29 वर्ष पुत्र अली मोहम्मद, रिजवान उम्र 21 वर्ष पुत्र वली मोहम्मद, अली मोहम्मद उमर 70 वर्ष, जुबैर उम्र 28 वर्ष पुत्र जिबरील, सोनू उम्र 25 वर्ष पुत्र रज्जाक, रुकसाना उम्र 30 वर्ष पत्नी रन्नी तथा मोहम्मद कैफ उम्र 21 वर्ष पुत्र मोहम्मद जिबरील घायल हो गए। दोनों पक्ष के लोग जाफरगंज थाना पहुंचे। पुलिस ने सभी को मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी भेजा। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मारपीट हुई है।दोनों पक्ष के लोग घायल हैं।सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण हेतु भेजा गया है।

👁 6.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मानसिक तनाव से परेशान बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बेटों की पहले ही हो चुकी थी मौत

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के कंधिया गांव में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला...

ई-रिक्शा पलटने से व्यक्ति का पैर टूटा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति के गंभीर रूप...

फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार दो मासूम भाइयों को कुचला, मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में आज एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर...

More like this

मानसिक तनाव से परेशान बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बेटों की पहले ही हो चुकी थी मौत

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के कंधिया गांव में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला...

ई-रिक्शा पलटने से व्यक्ति का पैर टूटा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति के गंभीर रूप...