Fatehpur- नौबस्ता रोड खागा सड़क निर्माण हेतु प्राचीन हनुमान मंदिर में आशीर्वाद लेकर नगर भ्रमण, अमर शहीद दरियाव सिंह स्मारक पर माल्यार्पण के साथ सत्याग्रह शुरू कर दिया गया।नगर के प्राचीन हनुमान मंदिर से आशीर्वाद लेकर नगर भ्रमण करते हुए सड़क संघर्ष समिति के संयोजक धर्मेंद्र दीक्षित, व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिव चंद्र शुक्ल, बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय एवं राजेश चौधरी ने अमर शहीद दरियाव सिंह स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत सभी ने अनशन के साथ सत्याग्रह की औपचारिक शुरुआत की। आंदोलनकारियो ने बताया कि यह आंदोलन जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं को लेकर किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय नागरिकों की भागीदारी और समर्थन भी देखा गया। सत्याग्रह के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपने संकल्प को दर्शाया।
Trending Now
Fatehpur: नौबस्ता रोड खागा सड़क निर्माण के लिए आंदोलन शुरू







