HomeअपराधFatehpur-अज्ञात चोरों ने घर में घुस कर लाखों की नकदी सहित 15...

Fatehpur-अज्ञात चोरों ने घर में घुस कर लाखों की नकदी सहित 15 लाख के गहने किए चोरी

Published on

रिपोर्ट-सुरेश पटेल

फतेहपुर। जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में छत के सहारे  घर में दाखिल हुए अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देकर मौके से भागने में कामयाब रहे।
बीती रात बहादुरपुर गांव निवासी तासुक खान के घर में छत के सहारे चोर दाखिल हो गए।कमरे का ताला तोड़ कर कमरे के अंदर रखे बक्शे व ब्रीफकेश के ताले तोड़कर  सोने के कीमती जेवरात  चांदी के आभूषण व एक लाख  पंद्रह हजार दो सौ पच्चास रुपए नकद चोरी कर ले गए।सुबह नींद खुली तो घर के अंदर का नजारा देख भुक्तभोगी भौचक्का सा रह गया।पीड़ित गृहस्वामी ने परिजनों के साथ साथ चोरी होने की बात पड़ोसियों से बताई।जानकारी होने पर गांव में सन्नाटा छा गया।आय दिन हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है।पीड़ित के पुत्र फारूक आजम ने बताया कि गांव में कव्वाली का कार्यक्रम था कव्वाली सुनने के बाद आया तो घर के सभी सदस्य बाहर ही लेटे हुए थे मैं भी बाहर ही सो गया था।थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राव ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।फिर भी सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।

👁 15.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 25 अक्टूबर को होगी विशाल किसान महापंचायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान करेंगे शिरकत 

​फतेहपुर जनपद के असोथर नगर में आगामी 25 अक्टूबर को एक विशाल किसान महापंचायत...

फतेहपुर में टीबी के 5 मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार, नेशनल पैथोलॉजी के संचालक सम्मानित

फतेहपुर के पथरकटा चौराहा स्थित निजी नेशनल पैथोलॉजी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

फतेहपुर में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद पात्र नागरिकों और पहली...

70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया शुभारम्भ

फतेहपुर, स्पोर्ट्स स्टेडियम,में आयोजित 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) के दूसरे दिन...

More like this