फतेहपुर में कार्यकर्ताओं ने केक काटा, मिठाई बांटी; नेताओं ने की तारीफ उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं औरपदाधिकारियों ने केक काटकर और मिठाई बांटकर जन्मदिन समारोह में हिस्सा लिया।
जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी, शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से केक काटा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया गया।
जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि राहुल गांधी की पैनी नजर देश के सभी ज्वलंत मुद्दों पर है। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने राहुल की भारत यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राहुल ने देशवासियों के दुख-दर्द को समझने के लिए यह यात्रा की।
यूवा कांग्रेस नेता हम्माद हुसैन ने बेरोजगारी और महिला उत्पीड़न के मुद्दे पर सरकार की आलोचना की। कार्यक्रम में सुधाकर अवस्थी, शेख एजाज अहमद, देवी प्रकाश दुबे, शिवाकांत तिवारी, वीरेंद्र सिंह चौहान, राम नरेश महराज, ओम प्रकाश कोरी, शोभा दुबे, शकीला बानो समेत कई नेता मौजूद रहे।







