Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरभाई ने पत्नी व मामा के साथ मिलकर अपने ही भाई पर...

भाई ने पत्नी व मामा के साथ मिलकर अपने ही भाई पर किया जानलेवा हमला पुलिस ने दर्ज की FIR

Published on

फतेहपुर जनपद के कसेरुवा गांव में पारिवारिक रंजिश के चलते एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,जहां छोटे भाई ने अपनी पत्नी और मामा के साथ मिलकर बड़े भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल हुए सूर्यप्रकाश को गंभीर हालत में इलाज के लिए कानपुर स्थित गंगा देवी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

पीड़िता अंजू देवी पत्नी सूर्यप्रकाश के अनुसार,घटना 28 जून की रात लगभग 8 बजे की है,जब उसका देवर दुर्गेश,मामा बलराम और पत्नी निर्मला घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए डंडों से मारपीट शुरू कर दी।बीच-बचाव करने आए पीड़ित सूर्यप्रकाश के पेट में जान से मारने की नीयत से चाकू से वार किया गया। इसके बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष इलाज के लिए तत्काल कानपुर चला गया,जिससे स्थानीय पुलिस को तहरीर नहीं मिल सकी थी। जैसे ही घायल की पत्नी अंजू देवी ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर सौंपी,वैसे ही कोतवाली प्रभारी श्री तारकेश्वर राय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध IPC की गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच तेज कर दी है।

👁 3.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

UP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर गुर्जर बोले- लोग हंसते हैं उनके बयानों पर

Nandkishor Gurjar Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं […]

More like this

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...