Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअपाची बाइक के लिए पत्नी को किया प्रताड़ित, फिर दूसरी शादी रचाई...

अपाची बाइक के लिए पत्नी को किया प्रताड़ित, फिर दूसरी शादी रचाई दहेज लोभियों पर बहू ने दर्ज कराया मुकदमा, छह पर मुकदमा दर्ज*

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

फतेहपुर- दो लाख रुपये और मोटरसाइकिल भी दिए, फिर भी अपाची बाइक की डिमांड कम न हुई!” — असोथर थाना क्षेत्र की रहने वाली कमला देवी की यही कहानी आज सुर्खियों में है। उन्होंने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना, धमकी और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

कमला देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी शादी 1 मई 2013 को हिंदू रीति-रिवाज से रामलखन पुत्र रामबरन, निवासी रमदी का डेरा मजरे सरकंडी, थाना असोथर से हुई थी। शादी में परिजनों ने अपनी हैसियत अनुसार दो लाख रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल और गृहस्थी का संपूर्ण सामान दहेज में दिया था।

शादी के कुछ समय बाद ही कम दहेज का हवाला देते हुए पति रामलखन, ससुर रामबरन, सास सुंदरिया, देवर शिवलखन, पप्पू और छकुआ ने अपाची मोटरसाइकिल व अन्य सामान की मांग शुरू कर दी। जब मांग पूरी नहीं की गई तो पीड़िता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

कमला देवी का आरोप है कि 26 जनवरी 2024 को उसका संपूर्ण स्त्रीधन छीन लिया गया और गालियां देकर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया गया। मजबूरी में उसे अपने पिता रामपाल निषाद के घर बहरी का डेरा मजरे रायपुर भसरौल, थाना किशनपुर में शरण लेनी पड़ी।

पीड़िता को यह जानकर और गहरा आघात पहुंचा कि उसके पति ने 4 जून 2025 को दूसरी शादी कर ली। यह शादी ससुरालियों की मिलीभगत से कराई गई।

कमला देवी की तहरीर पर असोथर पुलिस ने पति रामलखन, ससुर रामबरन, सास सुंदरिया, देवर शिवलखन, पप्पू और छकुआ के खिलाफ सुसंगत धाराओं में दहेज प्रताड़ना, धमकी व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी ने बताया कि मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है। पीड़िता के बयान और प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ऐसे दहेज लोभियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

👁 53.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

UP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर गुर्जर बोले- लोग हंसते हैं उनके बयानों पर

Nandkishor Gurjar Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं […]

More like this

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...