Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरइमाम ज़ैनुल आब्दीन की शहादत पर निकला ताबूत, लब्बैक या हुसैन से...

इमाम ज़ैनुल आब्दीन की शहादत पर निकला ताबूत, लब्बैक या हुसैन से गुलज़ार रहा मंडवा सादात- अंजुमने अब्बासिया बांदा ने पेश किए नौहे व मातम, अश्कबार रही हर आंखें

Published on

फतेहपुर। करबला में इमाम हुसैन की शहादत के बाद उनके बेटे इमाम ज़ैनुल आब्दीन की शहादत पर पुरसा देने के लिए अकीदतमंदों ने खागा तहसील क्षेत्र के मंडवा सादात गांव में मजलिस कराकर उनकी याद में ताबूत निकालकर देर रात तक नौहाखानी और मातमजनी का कार्यक्रम चलता रहा, इस दौरान लंगर और सबील का दौर चलता रहा है।
बताते चलें कि रविवार को इस्लाम धर्म के पैगम्बर मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन की करबला में हुई शहादत के बाद उनके बीमार बेटे ज़ैनूल आब्दीन जिनको बीमारे आबिद भी कहा जाता है, वो लुटा काफिला लेकर मदीने पहुंचे जहां सबसे पहले उन्होंने अपने नबी की चौखट पहुंचकर रो – रोकर करबला की दास्तान सुनाई। इसी तरह से आगे चलकर 20 मुहर्रम को उनका विशाल (मौत) हुई जिसको उनके मानने वाले हर 20 मुहर्रम को उनकी याद में ताबूत और जुलूस निकालते हैं। इसी कड़ी में मंडवा सादात गांव में बीते एक दशक से ज्यादा से इमाम ज़ैनुल आब्दीन की शहादत पर मजलिस, जुलूस और नौहा ख्वानी एवं मातमजनी का कार्यक्रम होता आ रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत मजलिस से हुई। मजलिस को मौलाना जावेद काज़मी लखनवी ने खिताब किया। उसके बाद ताबूत के साथ जुलूसे हुसैनी निकाला गया। इस दौरान पूरा गांव लब्बैक या हुसैन की सदाओं से गूंजता रहा। उसके बाद नौहा ख्वानी एवं मातमजनी का दौर शुरू हुआ। इस दौरान अंजुमने अब्बासिया बांदा के साथ अंजुमन नूरी हैबतपुर, अंजुमने नवाबिया काजीपुर, अंजुमने हुसैनिया मंडवा सादात के साथ ही अंजुमने अब्बासिया निजाम का पुरवा (कौशाम्बी) ने अपनी पेशकश। खासकर बांदा से आई अंजुमन ने पूरे माहौल को हुसैनी रंग में रंग दिया। नौहाख्वानों ने इमाम हुसैन की बहन बीबी ज़ैनब की दास्तान और उनकी गुहार को नौहा की शक्ल में पेश किया लोगों के आंखों से अश्क बहते रहे। वहीं नौहा ख्वानों में मुख्य किरदार निभाने वाले शमशुल हसन रिज़वी (छोटू बांदवी) ने लोगों का मन मोह लिया। इसके अलावा निजाम का पुरवा से नौहा पढ़ने वाले अरशद नक़वी, आशु और राहिब के अलावा हैबतपुर के नौहाखान शाहिद ने शानदार पेशकश की। इस दौरान पत्रकारों के शीर्ष संगठन साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) के प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह आब्दी ने भी मंच पर उपस्थित होकर मातम करते हुए नौहा ख्वानों की खूब हौसला अफजाई की। वहीं उनके साथ साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान तथा खागा तहसील कोषाध्यक्ष एवं बहेरा सादात के पूर्व प्रधान ताज आब्दी ने भी अंजुमन का हौसला बढ़ाया है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अहमद रज़ा (अल्लन), सफदर हुसैन, गालिब रज़ा, रज़ा अब्बास, हैदर अब्बास, मुख़्तार अस्करी (प्रधानाचार्य), इमरान हैदर सहित कई जिम्मेदारों ने अहम भूमिका निभाई है।

👁 8.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में शिक्षा पर सियासत तेज: निजी स्कूल के उद्घाटन पर उठे सवाल, हर्षित सक्सेना ने खोला मोर्चा

फतेहपुर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सियासी घमासान शुरू हो गया...

बार एसोसिएशन चुनाव: उत्साह के बीच मतदान संपन्न,शनिवार को आएंगे नतीजे

फतेहपुर। जिले के बार एसोसिएशन चुनाव में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने पूरे उत्साह और...

बेकाबू डीसीएम का कहर: ट्रैक्टर-ट्रॉली और ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत

फतेहपुर जिले से एक बड़ी और दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है।...

बार एसोसिएशन चुनाव: प्रत्याशी मैदान में, अधिवक्ताओं से जोर-शोर से मांगा जा रहा समर्थन

फतेहपुर। बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव को लेकर जिले में सरगर्मी तेज हो गई...

More like this

फतेहपुर में शिक्षा पर सियासत तेज: निजी स्कूल के उद्घाटन पर उठे सवाल, हर्षित सक्सेना ने खोला मोर्चा

फतेहपुर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सियासी घमासान शुरू हो गया...

बार एसोसिएशन चुनाव: उत्साह के बीच मतदान संपन्न,शनिवार को आएंगे नतीजे

फतेहपुर। जिले के बार एसोसिएशन चुनाव में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने पूरे उत्साह और...

बेकाबू डीसीएम का कहर: ट्रैक्टर-ट्रॉली और ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत

फतेहपुर जिले से एक बड़ी और दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है।...