Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुररूस से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर लौटी बिटिया का गांव में...

रूस से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर लौटी बिटिया का गांव में भव्य स्वागत, समाजवादी नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Published on

नरसिंह मौर्य फतेहपुर

गाजीपुर कस्बा निवासी व्यवसायी रियाज अहमद की पुत्री असमुल हुस्न ने रूस से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर जब अपने घर पहुंची, तो कस्बे में जश्न जैसा माहौल देखने को मिला। बिटिया की इस उपलब्धि से जहां परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई, वहीं क्षेत्रीय लोगों और समाज के तमाम वर्गों ने स्वागत कर गर्व जताया।

इस खास मौके पर समाजवादी पार्टी अयाह शाह विधानसभा अध्यक्ष मनोज कुमार यादव स्वयं अपने कार्यकर्ताओं के साथ असमुल हुस्न के घर पहुंचे और उन्हें माला पहनाकर व मुख मीठा कराकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं। असमुल हुस्न ने विदेश में रहकर जिस तरह से कड़ी मेहनत कर एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है, वह पूरे फतेहपुर जनपद और गाजीपुर कस्बे के लिए गर्व की बात है। समाजवादी पार्टी ऐसी होनहार बेटियों का सम्मान करती है और हर स्तर पर उनके साथ खड़ी है।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि असमुल हुस्न क्षेत्र की उन बेटियों के लिए प्रेरणा हैं, जो बड़े सपने देखती हैं और उन्हें साकार करने की हिम्मत रखती हैं।
असमुल हुस्न की उपलब्धि की खबर फैलते ही क्षेत्रीय ग्रामीण, समाज के गणमान्य लोग, युवाओं व छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखा गया। घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से अयाह शाह विधानसभा अध्यक्ष मनोज कुमार यादव, जिला पंचायत सदस्य शाह प्रतिनिधि अवधेश कुमार, सेक्टर अध्यक्ष मयंक यादव, सोनू यादव, नवरंग, रियाज, गुड्डू, देवेंद्र साहू सहित कई समाजवादी कार्यकर्ता व स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

👁 28.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

UP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर गुर्जर बोले- लोग हंसते हैं उनके बयानों पर

Nandkishor Gurjar Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं […]

More like this

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...