More
    Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरलगातार बढ़ रहा यमुना का जल स्तर, डीएम ने झौंकी सरकारी मशीनरी,...

    लगातार बढ़ रहा यमुना का जल स्तर, डीएम ने झौंकी सरकारी मशीनरी, जनहानि ना होने पर दिया जोर

    Published on

    फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के ललौली कस्बे समेत यमुना तटवर्ती इलाकों में यमुना नदी का जलस्तर लगभग लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है, जिले के कोर्राकनक, ओनई, पल्टू का पुरवा, ओती, अढ़ावल, मैनाई का डेरा, बड़ी धोविया, छोटी धोविया समेत आधा सैकड़ा से अधिक गांव जलमग्न है,
    यमुना नदी के बढ़े जलस्तर ने एक बड़ी आबादी को प्रभावित किया है, कई हजार बीघा फसल जलमग्न हो गई है, जिससे लोगों के सामने रोजी-रोटी समेत तमाम चीजों की मुसीबत का अंबार लग गया है, यमुना के लगभग दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हैं, ऐसे में लोगों के लिए राहत और बचाव कार्य के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तरीके से कमर कस ली है, जिला अधिकारी रविंद्र सिंह ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों का औचक निरीक्षण किया, और वहां पर मौजूद बाढ़ चौकिया और संबंधित अधिकारियों को सख्त लहजे में दिशा निर्देश किया कि किसी भी तरीके की कोई दुर्घटना ना हो इसलिए ज्यादा से ज्यादा प्रयास किए,  साथ ही उन्होंने बताया कि बाढ़ ग्रस्त इलाकों में राहत कैंप बना दिए गए हैं, जिन लोगों के घरों में जल-भराव जैसी स्थिति है उनको राहत कैंप में ले जाने का काम किया जा रहा है, साथ उन्होंने बताया कि कम से कम जनहानि हो इसलिए इंसानों के साथ-साथ जानवरों के चारे और तमाम बंदोबस्त किए जा रहे हैं, किसी भी तरीके से लोगों को बाढ़ के पानी में न जाने की उन्होंने अपील की है।

    9.5K views
    spot_img
    spot_img
    spot_img
    spot_img
    spot_img

    Latest articles

    सपा मुखिया अखिलेश यादव बोले BJP वालो को भी PDA पाठशाला में जाना चाहिए।

    लखनऊ - जानेश्वर मिश्रा छोटे लोहिया कि जयंती पर आज जानेश्वर मिश्रा पार्क पहुचे...

    स्व जनेश्वर मिश्र की सपाइयों ने मनाई  जयंती चित्र पर माल्यार्पण कर की गोष्ठी उनके जीवन पर हुई चर्चा

    फतेहपुर- प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार महान समाजवादी चिंतक, विचारक, दार्शनिक पूर्व उपाध्यक्ष राष्ट्रीय कार्यकारणी...

    अलीगढ़ मे CM योगी ने स्व. कल्याण सिंह को किया याद बोले यहाँ के नवजवान जुड़ेगे उद्योग से

    यूपी के अलीगढ़ में प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेयजल की पुनर्गठन स्कीम व...

    More like this

    सपा मुखिया अखिलेश यादव बोले BJP वालो को भी PDA पाठशाला में जाना चाहिए।

    लखनऊ - जानेश्वर मिश्रा छोटे लोहिया कि जयंती पर आज जानेश्वर मिश्रा पार्क पहुचे...

    स्व जनेश्वर मिश्र की सपाइयों ने मनाई  जयंती चित्र पर माल्यार्पण कर की गोष्ठी उनके जीवन पर हुई चर्चा

    फतेहपुर- प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार महान समाजवादी चिंतक, विचारक, दार्शनिक पूर्व उपाध्यक्ष राष्ट्रीय कार्यकारणी...