Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरपीडब्ल्यूडी की मनमानी : बीच में पेड़ फिर भी बना दी सड़क...

पीडब्ल्यूडी की मनमानी : बीच में पेड़ फिर भी बना दी सड़क करीब पौने तीन करोड़ की लागत से बनाई गई सड़क में सुरक्षा मानकों की हुई अनदेखी ग्रामीणों में आक्रोश,JE पर गम्भीर आरोप

Published on

फतेहपुर। खखरेरू क्षेत्र के पचमई से ड़डियापुर तक सड़क को बनाने में पीडब्ल्यूडी की बड़े पैमाने पर मनमानी  सामने आई है। मार्ग के बीच में पेड़ होने के बाद भी सड़क का निर्माण कर दिया गया। इतना ही नही एक कुआं और कई पेड़ों से सटाकर सड़क मानक के विपरीत बना दी गई। जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि JE की बड़ी लापरवाही से सब हुआ है।

नाबार्ड योजना से साल 2024 के अंत में चार किमी की सड़क करीब पौने तीन करोड़ रुपये से बनाई गई। इस मार्ग से आठ गांवों की करीब 20 हजार की आबादी आवागमन करती है। इनमें स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। इस मार्ग पर करीब एक किमी के दायरे में एक पेड़ व सटे पेड़ खड़े हैं।

ड़डियापुर के पास सड़क किनारे खुला कुआं खतरनाक है। जो मौत को दावत दे रहा है। कुएं के चारों ओर कोई बैरिकेडिंग या सावधानी का कोई संकेतांक भी नहीं लगाया गया है। इसमें कई लोग गिरते-गिरते बच्चे हैं। वहीं रात के समय यहां से निकलना हादसे को दावत देने से कम नहीं है।
ग्रामीणों ने शासन को भेजे गए शिकायती पत्र में  बताया कि मार्ग के बीच के पेड़ को हटवाने के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है। निर्माण कार्य शुरू होने के दौरान भी पेड़ हटाने की मांग उठाई गई थी, लेकिन विभाग के JE की मनमानी से
सड़क के बीचोंबीच पेड़ से हादसे का खतरा बना हुआ है। पचमई से बने इस मार्ग पर गांव मोहनपुर, ड़डियापुर, गहुरे, भीमपुर, हरचंदपुर, पुरमई, दामोदरपुर व लोहागपुर समेत कई गांवों के ग्रामीणों का आवागमन है। इस मामले में जब विभाग के JE रामलखन से बात की गई तो उहोंने कोई भी जवाब देने से इनकार कर दिया। यही हाल विभाग के एक्सईएन ए के शील का रहा।

👁 21.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

UP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर गुर्जर बोले- लोग हंसते हैं उनके बयानों पर

Nandkishor Gurjar Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं […]

More like this

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...