Homeराज्यउत्तर प्रदेशकन्नौज में वोट कटवाने का आरोप, असीम अरुण का हमलायोगी सरकार के...

कन्नौज में वोट कटवाने का आरोप, असीम अरुण का हमलायोगी सरकार के मंत्री बोले- भाजपा के वोट काटे, अखिलेश यादव ने उठाया फायदा

Published on

यूपी के कन्नौज से भाजपा विधायक और योगी सरकार में मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में कन्नौज में भाजपा के वोट बड़ी संख्या में गलत तरीके से कटे और इसका सीधा फायदा अखिलेश यादव को मिला। बरेली पहुंचे मंत्री असीम अरुण ने सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मैं खुद कन्नौज से विधायक हूं और अखिलेश यादव वहीं से सांसद हैं। इस लोकसभा चुनाव में कोई भी बूथ ऐसा नहीं बचा जहां भाजपा के वोट न कटे हों। हर जगह 10 से 15 ऐसे वोटर मिले जिनके नाम गलत तरीके से वोटर लिस्ट से हटा दिए गए थे। यह चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी का बड़ा सबूत है। मंत्री असीम अरुण ने आरोप लगाया कि जहां भाजपा समर्थकों के वोट काटे गए, वहीं दूसरी ओर अखिलेश यादव के वोट बढ़े हुए मिले। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि पूरे प्रदेश में किसको कितना लाभ हुआ, लेकिन कन्नौज में इसका सीधा फायदा अखिलेश यादव को हुआ।मंत्री असीम अरुण ने कहा कि मैं इस बात की मांग करता हूं कि वोटर लिस्ट का गहन रिवीजन होना चाहिए। नगर निगम और पंचायत की अलग-अलग वोटर लिस्ट को एक किया जाए और उसे आधार कार्ड से जोड़ा जाए ताकि डुप्लीकेशन खत्म हो सके।
मंत्री ने कहा कि वोटर लिस्ट हमारी चुनाव प्रक्रिया की एक कमजोर कड़ी बनी हुई है उसको दूर करने के लिए बिहार में एसआईआर के जरिए काम शुरू किया गया है। चुनाव आयोग ने सम्मेलन किया जिसमें इस बात पर चर्चा हुई कि क्या आधार कार्ड से इसको जोड़ा जा सकता है। मैं इसका स्वागत करता हूं। जो आधुनिकतम तकनीक अपने पास उपलब्ध है हर व्यक्ति अपना वोट डाल सके।

👁 14.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अल्फा जेन के प्रदर्शन में कई बाहरियों को चिन्हिंत करने में जुटा प्रशासन, इंटरनेट पर छात्रों ने मांगा समर्थन

फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों के प्रदर्शन के मामले में पुलिस और...

फतेहपुर: बाजार में बाइक हटाने को लेकर बवाल, चौकीदार और उसके बेटे की बीच बाजार पिटाई, वीडियो वायरल

फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के सूर्यकुंड बाजार में बाइक हटाने को लेकर...

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

More like this

अल्फा जेन के प्रदर्शन में कई बाहरियों को चिन्हिंत करने में जुटा प्रशासन, इंटरनेट पर छात्रों ने मांगा समर्थन

फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों के प्रदर्शन के मामले में पुलिस और...

फतेहपुर: बाजार में बाइक हटाने को लेकर बवाल, चौकीदार और उसके बेटे की बीच बाजार पिटाई, वीडियो वायरल

फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के सूर्यकुंड बाजार में बाइक हटाने को लेकर...