यूपी के मुरादाबाद जनपद के मुड़ापांडे थाना क्षेत्र के ग्राम गणेश घाट स्थित दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर शनिवार को एक नवविवाहिता ने हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया। जानकारी के मुताबिक, शादी समारोह के घर जाने के दौरान नवविवाहिता अपने पति की कार से उतरकर बहाने से जंगल की ओर भाग गई। बारातियों ने काफी मशक्कत कर उसे ढूंढा और वापस कार में बिठाया।लेकिन जब उसे पति के साथ घर ले जाने की कोशिश की गई तो उसने बीच हाईवे पर हंगामा शुरू कर दिया और जाने से इनकार कर दिया। मौके पर सूचना पाकर डायल 112 पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। पूछताछ के दौरान नवविवाहिता ने पति के साथ जाने से साफ इंकार करते हुए अपने परिवार वालों के साथ ही रहने की इच्छा जताई।काफी देर चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और नवविवाहिता अपने परिवार के साथ चली गई। समय रहते पुलिस के हस्तक्षेप से माहौल शांत हो गया।
बिजोलिया भानु के द्वारा जानकारी दी गई कि उनकी अभी कोर्ट मैरिज करवाई गई है। रुद्रपुर में हुई इस शादी के बाद नवविवाहिता बिलासपुर से उतरकर भागने की कोशिश कर रही थी। वॉशरूम जाने के बहाने नवविवाहिता जंगल में भाग गई, लेकिन बिजोलिया अकेले ही जाकर उसे पकड़ लाए। इस दौरान नवविवाहित ने बिजोलिया की पिटाई भी कर दी और हंगामा शुरू कर दिया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया गया कि शादी के लिए लाखों रुपए खर्च किए गए थे, लेकिन अब इंसाफ की मांग की जा रही है। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई है।
मुरादाबाद जनपद के मुंडा पांडे इलाके में हुए इस प्रकरण को लेकर जब क्षेत्राधिकारी (हाईवे) से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि हाईवे पर हंगामा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने लाया गया। पूछताछ में लड़की ने लड़के पक्ष के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया और अपनी मर्जी से अपने परिवारजनों के साथ चली गई।







