Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअसोथर ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न, सर्वोदय इंटर कॉलेज की टीमों का...

असोथर ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न, सर्वोदय इंटर कॉलेज की टीमों का रहा दबदबा

Published on

असोथर नगर पंचायत के सर्वोदय इंटर कॉलेज के मैदान पर शनिवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य संतोष सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया। इस प्रतियोगिता में जूनियर बालक-बालिका, सब-जूनियर बालक, सीनियर बालक-बालिका एवं सब-सीनियर बालक-बालिका वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए। सर्वोदय इंटर कॉलेज से कुल पाँच टीमों ने भाग लिया, जिनमें छात्र एवं छात्राओं ने दमदार प्रदर्शन किया। आदर्श इंटर कॉलेज बेसडी से जूनियर बालक व सीनियर बालक वर्ग की टीमें प्रतियोगिता में शामिल हुईं, जबकि कम्पोजिट विद्यालय हरनावा से सब-जूनियर बालिका वर्ग की टीम मैदान पर उतरी। रोमांचक मुकाबलों में आदर्श इंटर कॉलेज बेसडी की टीमों को सर्वोदय इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने मात देकर विजय हासिल की। वहीं सब-जूनियर बालिका वर्ग में भी हरनावा कम्पोजिट विद्यालय की टीम को सर्वोदय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शानदार खेल दिखाते हुए परास्त कर दिया। प्रतियोगिता के दौरान मैदान पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और उमंग के साथ खेल भावना का परिचय दिया। निर्णायकों ने निष्पक्ष निर्णय देकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। प्रधानाचार्य संतोष सिंह ने विजयी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल से बच्चों में टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर इस तरह की प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को निखारने का अवसर देती हैं। प्रतियोगिता में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। अंत में विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।

👁 5.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

BREAKING FATEHPUR: हिकमतउल्ला पार्क मारपीट कांड में पुलिस का एक्शन, मनचलों को सिखाया सबक

फतेहपुर। हिकमतउल्ला पार्क के पास युवक के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने...

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 440वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 440वीं साप्ताहिक...

विराट कोहली क्यों जाते हैं प्रेमानंद महाराज के पास? रामभद्राचार्य ने बताया

Rambhadracharya Praises Premanand Maharaj: राजधानी लखनऊ में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य...

लड़कियों का सौदा, फोटो देखकर तय होती थी कीमत! डेढ़ लाख में खरीद, 7 लाख में बिक्री! यूपी से कोटा तक फैला तस्करी का...

उत्तर प्रदेश की राजधानी के मोहनलालगंज क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों की तस्करी से जुड़े...

More like this