Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरपंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद कर लौटी टीम का सम्मान

पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद कर लौटी टीम का सम्मान

Published on

फतेहपुर। पंजाब में बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुंचाकर लौटी मशाल फाउंडेशन की टीम का समाजसेवियों और शहरवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। टीम को फूल-मालाओं से लादकर सम्मानित किया और उनके इस इंसानियत भरे कदम की सराहना की। मशाल फाउंडेशन की यह पहल किसी एक शख्स की अगुवाई में नहीं, बल्कि फतेहपुर की आवाम के सहयोग, मोहब्बत और युवाओं की कड़ी मेहनत से संभव हो सकी। टीम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद उर्फ़ी के साथ पत्रकार मोहम्मद शाहिद, पत्रकार व समाजसेवी अजहर उद्दीन, सूफियान अंसारी, मो0 अयाज़ सिद्दीकी, आदिल और तौसीफ़ ख़ान शामिल रहे। टीम ने तीन दिन तक पंजाब के विभिन्न इलाक़ों और चार दर्जन से अधिक गांवों में पहुँचकर ज़रूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई। इस दौरान हज़ारों परिवारों तक इंसानियत और भाईचारे का संदेश पहुँचाया गया। वहीं, पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद उर्फ़ी और पूरी टीम की मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि फतेहपुर से उठी यह मशाल पूरे मुल्क में अमन, भाईचारे और इंसानियत का पैग़ाम पहुँचा रही है। मशाल फाउंडेशन के सदस्यों ने इस मिशन को फतेहपुर की जनता का भरोसा, मां-बाप की दुआएं और साथियों का हौसला बताया। उनका कहना है कि यह काम किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे फतेहपुर की मोहब्बत और सहयोग का नतीजा है।

👁 9.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुराइन टोला में सजी साहित्य की सरस महफ़िल, 426वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के...

सत्ता के लिए नहीं, अपनों के हक के लिए उतरी है यह बेटी: साजिया खान की सियासत में एंट्री

फतेहपुर।जिला पंचायत सीट बागबादशाही से इस बार सियासी सरगर्मी कुछ अलग नजर आ रही...

BLO की मौत के बाद उठे सवाल सोसाइट नोट पर अफसरों पर गम्भीर आरोप सियासत हुई तेज कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को मिलेंगे...

फतेहपुर से एक बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था...

पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न

फतेहपुर - पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली...

More like this