Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअमर बलिदानी की जन्मस्थली पर मूर्ति स्थापना की मांग

अमर बलिदानी की जन्मस्थली पर मूर्ति स्थापना की मांग

Published on

बकेवर, फतेहपुर। देवमई विकास खंड के रसूलपुर गांव में अमर शहीद जोधा सिंह अटैया की जन्मस्थली पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल फाउंडेशन की ओर से सरदार पटेल की 150 वीं जयंती वर्ष के अवसर पर यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने स्मारक स्थल पर विचार गोष्ठी की और 52 दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि जोधा सिंह अटैया पूरे प्रदेश और देश के लिए एक आदर्श हैं। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई और अंग्रेजों के खिलाफ गुरिल्ला युद्ध छेड़ा। खजुहा में अंग्रेजों ने 52 क्रांतिकारियों को एक साथ इमली के पेड़ पर फांसी दी थी। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने शहीद की जन्मस्थली की उपेक्षा पर चिंता व्यक्त की। जिला प्रभारी राम विशाल पटेल ने काव्य पाठ के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। जयकरण सिंह पटेल ने शासन-प्रशासन और जन सहयोग से स्मारक में शहीद की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। कार्यक्रम में गयापाल सिंह फौजी, बलवीर सिंह, गोरे प्रजापति प्रधान, वीरेंद्र सिंह बाबा, डॉ पीके सिंह, सुमन वर्मा, रामदेव चैहान, राजू वर्मा और राजीव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

👁 8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

BREAKING FATEHPUR: हिकमतउल्ला पार्क मारपीट कांड में पुलिस का एक्शन, मनचलों को सिखाया सबक

फतेहपुर। हिकमतउल्ला पार्क के पास युवक के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने...

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 440वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 440वीं साप्ताहिक...

विराट कोहली क्यों जाते हैं प्रेमानंद महाराज के पास? रामभद्राचार्य ने बताया

Rambhadracharya Praises Premanand Maharaj: राजधानी लखनऊ में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य...

लड़कियों का सौदा, फोटो देखकर तय होती थी कीमत! डेढ़ लाख में खरीद, 7 लाख में बिक्री! यूपी से कोटा तक फैला तस्करी का...

उत्तर प्रदेश की राजधानी के मोहनलालगंज क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों की तस्करी से जुड़े...

More like this