Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरजरूरतमंदों के बीच रेडक्रास चेयरमैन ने बांटी सामग्री - बच्चों को स्वच्छता...

जरूरतमंदों के बीच रेडक्रास चेयरमैन ने बांटी सामग्री – बच्चों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Published on

फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन व उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डा. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में गढ़ीवा व कांशीराम कालोनी (महर्षि विद्या मंदिर के पीछे) चिन्हित अतिजरूरतमंद कांशीराम कालोनी की 35 व गढ़ीवा की 89 कुल 124 महिलाओं को सेनेटरी पैड, नहाने का साबुन, कपड़े धुलने का साबुन, टूथपेस्ट, टूथब्रश इत्यादि प्रदान किया। साथ ही डॉ अनुराग ने सभी महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। माहवारी के समय गंदे कपड़े के इस्तेमाल से होने वाली बीमारियों से बचाव हेतु सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करने के लिए समझाया तत्पश्चात डॉ अनुराग ने गढ़ीवा मोहल्ले के 82 बच्चों को डेंगू से बचाव व रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि प्रदान की। सभी बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। खाने से पहले एवं शौच जाने के बाद साबुन से हाथ धुलने, कहीं भी रुके हुए पानी को हटाने के लिए बताया क्योंकि रुके हुए पानी में मच्छर का जन्म होता है। इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी आचार्य रामनारायण, शांति देवी व संयोजक होम्योपैथिक केमिस्ट प्रकोष्ठ इंडियन रेडक्रास सोसाइटी अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

👁 7.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुराइन टोला में सजी साहित्य की सरस महफ़िल, 426वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के...

सत्ता के लिए नहीं, अपनों के हक के लिए उतरी है यह बेटी: साजिया खान की सियासत में एंट्री

फतेहपुर।जिला पंचायत सीट बागबादशाही से इस बार सियासी सरगर्मी कुछ अलग नजर आ रही...

BLO की मौत के बाद उठे सवाल सोसाइट नोट पर अफसरों पर गम्भीर आरोप सियासत हुई तेज कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को मिलेंगे...

फतेहपुर से एक बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था...

पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न

फतेहपुर - पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली...

More like this