Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरविद्युत विभाग के संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन - जबरन हटाए जाने...

विद्युत विभाग के संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन – जबरन हटाए जाने पर जताई नाराजगी, सीएम को भेजा ज्ञापन

Published on

फतेहपुर। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के संविदा कर्मियों को विभाग द्वारा जबरन हटाए जाने व चार माह से वेतन न मिलने के कारण आ रही भुखमरी की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तत्पश्चात डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर न्यायहित में समस्या का निराकरण किए जाने की मांग की।
उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा लाइनमैन कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा। जिसमें बताया गया कि वह सभी उर्जा जन शक्ति ऐप में कार्यरत हैं। उनकी आईडी बंद है। श्रमिक निरंतर कार्य कर रहे हैं। काफी अनुभवी श्रमिक हैं जो पिछले अनेक वर्षों से लगातार सेवा प्रदान कर रहे हैं। गत चार माह से उपस्थिति न लग पाने के कारण वेतन नहीं आ रहा है। जिससे उनकी स्थिति खराब हो गई है। उनका परिवार आर्थिक तंगी में आ गया है। भूखों मरने की स्थिति हो गई है। विभाग द्वारा श्रमिकों को जबरन हटाया जा रहा है। कई अनुभवी श्रमिकों को अवैधानिक रूप से हटा भी दिया गया है। वेतन में कटौती भी की जा रही है। सीएम से मांग किया कि न्यायहित में समस्या का निराकरण किया जाए, ऊर्जा जन शक्ति ऐप को तत्काल चालू कराया जाए, अवैधानिक रूप से निष्कासित श्रमिकों की बहाली करते हुए उचित आदेश जारी किया जाए। इस मौके पर रवि प्रकाश शुक्ला, संदीप कुमार, अश्वनी कुमार, ज्ञानचन्द्र विश्वकर्मा, सज्जन सिंह, दिनेश कुमार सविता, कुलदीप सिंह, गया प्रसाद, अंकेश पटेल, शिवपूजन, धर्मेन्द्र कुमार, दिनेश सिंह, कमलेश, आकाश, मान सिंह, सर्वेश कुमार भी मौजूद रहे।

👁 7.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मिशन-2027 की तैयारी: सीएम योगी की फतेहपुर रैली में भीड़ जुटाना बना सबसे बड़ा लक्ष्य, विकास की सौगात पर टिकी निगाहें

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर के मदारीपुर कला में...

25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात; 1500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर दौरे पर रहेंगे।...

BJP Protest: संसद में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP सांसदों से अखिलेश यादव ने मिलाया हाथ

Akhilesh Yadav: मानसून सत्र के चौथे दिन संसद भवन के बाहर सियासी घमासान देखने को मिला। एक तरफ विपक्षी सांसद NEET पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर हमला बोल रहे थे, तो दूसरी तरफ NDA सांसद राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में जुटे थे। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद […]

‘वहां 150 तो यहां 20 पेपर लीक’, लखनऊ में गरजे अखिलेश यादव, बोले- मंत्रियों ने खुद माना कि गड़बड़ी हुई

Akhilesh Yadav Paper Leak Statement: दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विभिन्न छात्र संगठनों के नेतृत्व में हजारों छात्र पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली की अनियमितताओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के प्रदर्शन के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश […]

More like this