Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरबद्रीनाथ धाम के आकार का बनेगा विशाल पंडाल - श्री रामलीला...

बद्रीनाथ धाम के आकार का बनेगा विशाल पंडाल – श्री रामलीला कमेटी की बैठक में बांटी गई जिम्मेदारियां

Published on

फतेहपुर। श्री रामलीला कमेटी की एक बैठक हुई जिसमें मौजूद लोगों को बिंदकी दशहरा महोत्सव को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई। कहा गया कि जो भी जिम्मेदारी मिली है उसका ठीक से निर्वहन करने का काम करें। बताया गया कि इस बार श्री हनुमान मंदिर के दरबार में विशाल पंडाल श्री बद्रीनाथ धाम के आकार का बनेगा।
नगर के श्री रामलीला मैदान स्थित श्री हनुमान मंदिर में श्री रामलीला कमेटी बड़की की बैठक मेला कमेटी के अध्यक्ष शिवम सिंह परिहार उर्फ प्रमोद सिंह परिहार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मौजूद लोगों को जिम्मेदारी दी गई। कहा गया कि दशहरा महोत्सव प्रारंभ होने का समय बहुत कम रह गया है इसलिए सभी लोग तत्परता से काम करते हुए अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाने का काम करें। स्वरूप बनाने वाले लोगों को भी उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई। बताते चलें कि 30 सितंबर शाम सात बजे श्री गणेश वंदना एवं गंगा आरती से दशहरा महोत्सव का शुभारंभ हो जाएगा। एक अक्टूबर को चक्रव्यूह एवं रामायण नाटक होगा। दो अक्टूबर को श्री रामलीला मैदान में विशाल मेला लगेगा इसके अलावा शाम को श्री श्याम महोत्सव एवं प्रभु श्रीराम तथा अहंकारी रावण के बीच युद्ध होगा जिसमें प्रभु राम के द्वारा अहंकारी रावण का वध किया जाएगा। इस मौके पर जिले के अधिकारी व कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। तीन अक्टूबर को बृज की होली एवं डांडिया नाइट का कार्यक्रम होगा। चार अक्टूबर को राजस्थानी फोक डांस होगा। इस मौके पर संरक्षक मंडल के नरेंद्र गुप्ता, अनिल गुप्ता चार्ली, गोपाल जी गुप्ता, सुनील गुप्ता, बाबा अशोक गुप्ता कोल डिपो, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम ओमर, महामंत्री दिनेश मिश्रा, प्रतीक शुक्ला, गुलशन गुप्ता, मंत्री आशीष तिवारी, प्रेम तिवारी, सजल शर्मा, रजत अग्रवाल, गोविंद गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, ठेकेदार आशीष गुप्ता, पप्पू तिवारी, अभिषेक मिश्रा, उदय साहू, उत्कर्ष गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

👁 6.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मिशन-2027 की तैयारी: सीएम योगी की फतेहपुर रैली में भीड़ जुटाना बना सबसे बड़ा लक्ष्य, विकास की सौगात पर टिकी निगाहें

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर के मदारीपुर कला में...

25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात; 1500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर दौरे पर रहेंगे।...

BJP Protest: संसद में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP सांसदों से अखिलेश यादव ने मिलाया हाथ

Akhilesh Yadav: मानसून सत्र के चौथे दिन संसद भवन के बाहर सियासी घमासान देखने को मिला। एक तरफ विपक्षी सांसद NEET पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर हमला बोल रहे थे, तो दूसरी तरफ NDA सांसद राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में जुटे थे। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद […]

‘वहां 150 तो यहां 20 पेपर लीक’, लखनऊ में गरजे अखिलेश यादव, बोले- मंत्रियों ने खुद माना कि गड़बड़ी हुई

Akhilesh Yadav Paper Leak Statement: दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विभिन्न छात्र संगठनों के नेतृत्व में हजारों छात्र पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली की अनियमितताओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के प्रदर्शन के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश […]

More like this