Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरनगर पंचायत असोथर में मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना, बच्चों की झांकी...

नगर पंचायत असोथर में मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना, बच्चों की झांकी ने मोहा मन संरक्षक ने ओवरलोड वाहनों के निकलने पर जताई चिंता, प्रशासन से भक्तों की सुरक्षा की उठाई मांग

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

नवरात्रि के तीसरे दिन नगर पंचायत असोथर के मुराइन मोहल्ला स्थित जय मां दुर्गे जागरण समिति द्वारा मां चंद्रघंटा की भव्य पूजा-अर्चना संपन्न हुई। भक्तों ने श्रद्धा व आस्था के साथ मां की आराधना कर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने विविध आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं, जिन्हें देखकर उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो उठा। झांकियों के माध्यम से देवी स्वरूप और पौराणिक कथाओं का जीवंत चित्रण किया गया, जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पूजा-पाठ के पश्चात प्रसाद वितरण में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर किसी ने देवी के दरबार में मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर समिति के संरक्षक नरसिंह मौर्य, अध्यक्ष शिवा, तेजप्रताप, राज, जगमोहन, दीपक सहित बड़ी संख्या में नवयुवक व श्रद्धालु उपस्थित रहे। समिति के संरक्षक नरसिंह मौर्य ने कहा कि मां चंद्रघंटा की उपासना से साधक को शांति, साहस और सफलता प्राप्त होती है। नवरात्र का यह पर्व सामाजिक समरसता और भक्ति की शक्ति का प्रतीक है। सभी श्रद्धालुओं ने जिस उत्साह और अनुशासन से भागीदारी की, वह सराहनीय है। उन्होंने साथ ही कहा कि नवरात्र के दौरान भारी-भरकम मोरंग लदे ओवरलोड वाहन नगर पंचायत की सड़कों से गुजरते हैं, जिससे श्रद्धालुओं और झांकियों में शामिल छोटे बच्चों की सुरक्षा खतरे में रहती है। डंप संचालकों और ड्राइवरों से अपील है कि श्रद्धा-भावना का सम्मान करते हुए धार्मिक आयोजनों के समय मार्ग बदलें और संयमित होकर वाहन चलाएं। मौर्य ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से भी आग्रह किया कि ऐसे आयोजनों के दौरान चौराहों और मुख्य मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा या खतरे का सामना न करना पड़े।
वहीं भक्ति और जनसुरक्षा के संदेश के साथ सम्पन्न हुए इस आयोजन ने नगरवासियों के दिलों को छू लिया।

👁 9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, वीर नारियों का किया सम्मान

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था, फतेहपुर के तत्वावधान में रविवार को कारगिल...

फतेहपुर: जिला अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया कन्या जन्मोत्सव, डीएम ने नवजात बेटियों का किया स्वागत

फतेहपुर, जिला अस्पताल में सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग...

हरिहरगंज ओवरब्रिज के नीचे स्थायी निर्माण का व्यापारियों ने किया विरोध, डीएम को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। शहर के सबसे पुराने और प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र हरिहरगंज में ओवरब्रिज के नीचे...

More like this

कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, वीर नारियों का किया सम्मान

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था, फतेहपुर के तत्वावधान में रविवार को कारगिल...

फतेहपुर: जिला अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया कन्या जन्मोत्सव, डीएम ने नवजात बेटियों का किया स्वागत

फतेहपुर, जिला अस्पताल में सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग...