Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरABVP असोथर नगर इकाई का हुआ पुनर्गठन, विनीत तिवारी बने नगर अध्यक्ष

ABVP असोथर नगर इकाई का हुआ पुनर्गठन, विनीत तिवारी बने नगर अध्यक्ष

Published on

असोथर (फतेहपुर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की असोथर नगर इकाई का पुनर्गठन करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संगठन की मजबूती और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

पुनर्गठन बैठक में विभाग संयोजक फतेहपुर अक्षय त्रिपाठी (जय हिंद) एवं तहसील संयोजक प्रतीक शुक्ला (छात्र शक्ति) चुनाव अधिकारी के रूप में मौजूद रहे। उनकी देखरेख में सर्वसम्मति से नई नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी में विनीत तिवारी को नगर अध्यक्ष, मानवेंद्र सिंह को नगर उपाध्यक्ष तथा धर्मेंद्र मोदनवाल को नगर मंत्री बनाया गया। वहीं सूरज सिंह, सौरभ शुक्ला और प्रशांत तिवारी को नगर सह मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।

इसके अलावा अक्षय सिंह को नगर सोशल मीडिया संयोजक, अनमोल अग्रहरि को SFD संयोजक, अभिनव मिश्रा को SFS संयोजक, अंश सिंह को खेल आयाम संयोजक तथा आयुष तिवारी को मेडिविजन संयोजक नियुक्त किया गया। नगर इकाई में पवन जी, आशीष जी और सचिन मौर्य समेत अन्य कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय भूमिका रहेगी।

बैठक में नवदायित्व प्राप्त सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सभी कार्यकर्ता विद्यार्थी हित, राष्ट्रहित और संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। साथ ही उम्मीद जताई गई कि नई टीम के नेतृत्व में ABVP की असोथर नगर इकाई संगठनात्मक गतिविधियों और छात्र हितों के मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाएगी।

👁 46.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

18 साल पुराने पट्टीशाह दोहरे हत्याकांड में 14 आरोपी दोषी करार

फतेहपुर के बहुचर्चित पट्टीशाह दोहरे हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने...

यूपी में किन छात्राओं को मिलेगी स्कूटी? जानें कैसे और किसे मिलेगा योजना का लाभ–

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार की बहुप्रतीक्षित रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को लेकर तैयारियां...

CM योगी के मंत्री और सपा में सियासी टकराव; अखिलेश ने बीजेपी को घेरा, सपा बोली- OP राजभर दोहरे चरित्र के आदमी–

UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 (Uttar Pradesh Assembly Elections) को लेकर सियासी सरगर्मियां...

BREAKING FATEHPUR | 38 साल बाद दहेज हत्यारा गिरफ्तार, 28 वर्षों से था फरार

फतेहपुर पुलिस ने 38 साल पुराने दहेज हत्या मामले में बड़ी सफलता हासिल करते...

More like this