Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरBREAKING FATEHPUR : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की...

BREAKING FATEHPUR : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Published on

फतेहपुर। जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। घटना हरदासपुर मोड़ के पास की बताई जा रही है, जहां किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची खखरेरू थाना पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान कराने और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान की जा सके। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

खखरेरू थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

👁 24.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

रात्रि चौपाल बनी अखाड़ा! विकास की चर्चा छोड़ जनप्रतिनिधि आपस में भिड़े, VIDEO वायरल

फतेहपुर। सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित रात्रि...

फतेहपुर बिन्दकी में धूमधाम से मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन, राहगीरों को पिलाया शरबत और बांटा प्रसाद

फतेहपुर/बिन्दकी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भारत जोड़ो यात्रा के प्रणेता राहुल गांधी का जन्मदिन...

दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर इलाके में दिनदहाड़े बाइक सवार युवकों के...

More like this