Homeराज्यउत्तर प्रदेशCM योगी के मंत्री ने पूछा- यादवों ने कितने राजभरों को मारा?...

CM योगी के मंत्री ने पूछा- यादवों ने कितने राजभरों को मारा? अखिलेश पर साधा निशाना और गिना दी हत्याओं की पूरी लिस्ट

Published on

UP Politics News: सुभासपा प्रमुख और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पोस्ट करते हुए सपा प्रमुख पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने पिछले एक साल में हुई राजभर समाज के लोगों की हत्याओं की पूरी लिस्ट जारी करते हुए पूछा- क्या अखिलेश यादव के करीबियों ने राजभर समाज को खत्म करने का ठेका ले लिया है?

अखिलेश के PDA का नया मतलब बताया

OP राजभर ने अखिलेश यादव के PDA मोर्चा पर तंज कसा है। उन्होंने ‘X’ पर लिखा कि आप दिन-रात रट्टू तोते की तरह PDA की माला जपते रहते हैं, लेकिन इसी माला के सहारे आपके करीबी राजभर समाज का गला घोंटने में सबसे आगे हैं। राजभर ने अखिलेश के PDA का नया मतलब बताते हुए कहा कि यह पीट देगा अहीर (सपाई) और पीट देगा अल्पसंख्यक है। उन्होंने दावा किया कि पिछले एक साल में राजभर समाज के लोगों की जो हत्याएं हुई हैं, उनमें यही लोग शामिल रहे हैं।

राजभर ने गिनाई हत्याओं की पूरी लिस्ट

ओम प्रकाश राजभर ने अपने पोस्ट में सिलसिलेवार तरीके से हत्याओं का जिक्र करते हुए सपा को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने मारे गए लोगों की पूरी लिस्ट तैयार की है। राजभर के मुताबिक-

  • 26 जनवरी, 2025 को श्रावस्ती के पूरेमंशाराम में संजय राजभर की हत्या हुई, जिसमें सपाई शामिल थे।
  • 16 जनवरी, 2026 को जौनपुर के खेतासराय में सुनील राजभर की हत्या हुई, जिसमें जीशान पर केस दर्ज हुआ। वह भी सपाई निकला।
  • 14 फरवरी, 2026 को महराजगंज के श्यामदेउरवा में 15 साल के अंकुश राजभर की हत्या हुई, जिसमें पड़ोसी रामनरेश यादव और उसका परिवार शामिल रहा।
  • 28 मार्च, 2026 को बाराबंकी के टिकैतनगर में आइसक्रीम बेचने वाले बबलू राजभर को शंकर यादव ने बांके से काट डाला।
  • 20 अप्रैल, 2026 को देवरिया भटनी में सूरज राजभर को अशोक यादव ने मार डाला।
  • 29 मई, 2026 को मऊ के हलधरपुर में राजजन्म राजभर को रामबदन यादव और उसके पांच साथियों ने तब मार दिया, जब वह गेहूं पिसवाकर घर जा रहे थे।

राजभर बोले- मुंह में दही जमा लेते हैं अखिलेश

मंत्री ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि राजभर समाज के लोगों को अखिलेश यादव का PDA आखिर और कितना सताएगा?उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश अपने मन-मुताबिक लोगों के लिए AC कमरों में बैठकर खूब प्रेस-कॉन्फ्रेंस करते हैं और छाती पीटते हैं, लेकिन…जैसे ही अपराध में उनके लोग शामिल दिखते हैं तो उनके मुंह में दही जम जाता है। राजभर ने चेतावनी दी कि वह सपा का एक-एक कच्चा चिट्ठा खोलते रहेंगे। यह भी बताएंगे कि अखिलेश AC कमरे से बाहर आखिर क्यों नहीं निकलते?

👁 3.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Transfer Update: कृषि विभाग में तबादलों पर बड़ा फैसला, कर्मचारियों को मिली 10 जून तक की राहत

शपथ समाचार डेस्क UP Government Extends Agriculture Department Transfer Deadline: उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि...

BREAKING FATEHPUR: हिकमतउल्ला पार्क मारपीट कांड में पुलिस का एक्शन, मनचलों को सिखाया सबक

फतेहपुर। हिकमतउल्ला पार्क के पास युवक के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने...

More like this

Transfer Update: कृषि विभाग में तबादलों पर बड़ा फैसला, कर्मचारियों को मिली 10 जून तक की राहत

शपथ समाचार डेस्क UP Government Extends Agriculture Department Transfer Deadline: उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि...

BREAKING FATEHPUR: हिकमतउल्ला पार्क मारपीट कांड में पुलिस का एक्शन, मनचलों को सिखाया सबक

फतेहपुर। हिकमतउल्ला पार्क के पास युवक के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने...