Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरDM से शिकायत करना युवक को पड़ा भारी? कम राशन की शिकायत...

DM से शिकायत करना युवक को पड़ा भारी? कम राशन की शिकायत के बाद धमकियों से दहशत में पीड़ित

Published on

फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के यमुना तटीय इलाके स्थित पलटू का पुरवा गांव में सरकारी राशन वितरण को लेकर उठे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। चार दिन पूर्व जिलाधिकारी द्वारा गांव में विकास कार्यों और सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई थी। इसी दौरान गांव के एक युवक ने जिलाधिकारी के सामने कोटेदार द्वारा निर्धारित मात्रा से कम राशन दिए जाने की शिकायत की थी।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने जांच के आदेश तो दे दिए, लेकिन अब जांच प्रक्रिया पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि जांच टीम गांव पहुंची जरूर, लेकिन खुले और निष्पक्ष तरीके से जांच करने के बजाय कोटेदार के समर्थकों के बयान दर्ज कर वापस लौट गई। जिन ग्रामीणों को कथित रूप से कम राशन मिलने की शिकायत थी, उन्हें न तो जांच में बुलाया गया और न ही उनका पक्ष सुना गया।

मामला यहीं नहीं रुका। जिलाधिकारी के सामने शिकायत करने वाले युवक का आरोप है कि शिकायत के बाद से उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं। अलग-अलग नंबरों से फोन कर उसे गांव छोड़कर भाग जाने की चेतावनी दी जा रही है। युवक का कहना है कि उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है, जिससे वह और उसका परिवार दहशत में है। इस संबंध में युवक के ऑडियो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

पीड़ित युवक का कहना है कि उसने केवल अपने हक और गांव के गरीब लोगों के अधिकारों की आवाज उठाई थी, लेकिन उसे न्याय मिलने के बजाय प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन शिकायतकर्ता को सुरक्षा और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिला पाएगा या फिर दबंग कोटेदार का प्रभाव सरकारी व्यवस्था पर भारी पड़ेगा? फिलहाल पूरे मामले पर जिले भर की निगाहें टिकी हुई हैं और लोग प्रशासन की अगली कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

👁 95.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

18 साल पुराने पट्टीशाह दोहरे हत्याकांड में 14 आरोपी दोषी करार

फतेहपुर के बहुचर्चित पट्टीशाह दोहरे हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने...

यूपी में किन छात्राओं को मिलेगी स्कूटी? जानें कैसे और किसे मिलेगा योजना का लाभ–

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार की बहुप्रतीक्षित रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को लेकर तैयारियां...

CM योगी के मंत्री और सपा में सियासी टकराव; अखिलेश ने बीजेपी को घेरा, सपा बोली- OP राजभर दोहरे चरित्र के आदमी–

UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 (Uttar Pradesh Assembly Elections) को लेकर सियासी सरगर्मियां...

BREAKING FATEHPUR | 38 साल बाद दहेज हत्यारा गिरफ्तार, 28 वर्षों से था फरार

फतेहपुर पुलिस ने 38 साल पुराने दहेज हत्या मामले में बड़ी सफलता हासिल करते...

More like this