Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरDM SP ने अधिकारियो के साथ CM के प्राथमिकता वाले विन्दुओं को...

DM SP ने अधिकारियो के साथ CM के प्राथमिकता वाले विन्दुओं को लेकर की बैठक

Published on

फतेहपुर कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की 10 मुख्य प्राथमिकताओं में यातायात व्यवस्था पर समग्र रूप से कार्यवाही करने के उद्देश्य से शीर्ष दुर्घटना-संवेदनशील स्थलों में सड़क दुर्घटना से होने वाली मृत्यु दर को कम करने के लिये जीरो फैटिलिटी जनपद कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक  अनूप कुमार सिंह के संयुक्त तत्वाधान में बैठक सम्पन्न हुई है। उन्होंने जनपद में हो रही दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार 01 घण्टे के अन्दर मिल जाये, इस उद्देश्य से पुलिस विभाग की तरफ से 11 थानों में 05 सदस्यीय, 12 टीमों(क्रिटिकल काॅरिडोर टीम) का गठन किया गया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे स्थित होटल/ढाबों में पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर वाहन खड़े किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। राजमार्गों पर थर्मोप्लास्टिक पेंटिंग/साइनेज/लाइटिंग का कार्य कराने एवं अवैध कट को बंद किये जाने के निर्देश एन0एच0ए0आई0 कानपुर/रायबरेली दिये। लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत ब्लैक स्पाॅट स्थलों पर झांडियां सफाई कराने के निर्देश दिये गये । एन0एच0ए0आई के अन्तर्गत चलने वाली एम्बूलेंस(हेल्पलाइन नम्बर-1033) एवं स्वास्थ्य विभाग की ऐम्बूलेंस 108 के आपरेटर द्वारा आपस में वार्ता करते हुए अपनी स्थिति सुनिश्चित करने का सुझाव दिया गया ताकि दुर्घटना स्थल तक अतिशीघ्र पहुंचा जा सके।
  इस मौके पर अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, एन0एच0ए0आई0 कानपुर/रायबरेली, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित समाज सेवी श्री अशोक तपस्वी उपस्थित रहे।

👁 17.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मृतक ट्रैक्टर चालक के परिवार को ₹4,12,683 की आर्थिक सहायता मानवता परिवार ने अब तक 6 मृतक सदस्यों के परिजनों को ₹21,69,593 की सहायता...

फतेहपुर। मानवता परिवार ने जनपद फतेहपुर निवासी स्वर्गीय देवराज के परिवार को सामूहिक सहयोग...

फतेहपुर पुलिस की मानवता! यातायात पुलिस ने छात्रा को निजी वाहन से परीक्षा केंद्र पहुंचाया, एसपी ने ₹5,000 पुरस्कार देने की घोषणा की

फतेहपुर। जनपद फतेहपुर में यातायात पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश...

फतेहपुर में डीएम और एसपी का PET परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण, CCTV निगरानी व्यवस्था पर दिया जोर

फतेहपुर, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) को...

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 460वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न।

  फतेहपुर। शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के...

More like this