Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरDM का बड़ा एक्शन: समीक्षा बैठक से गायब अफसरों का वेतन रोका,...

DM का बड़ा एक्शन: समीक्षा बैठक से गायब अफसरों का वेतन रोका, फॉर्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्त चेतावनी

Published on

फतेहपुर। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने बुधवार को जनपद में चल रहे फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य की ऑनलाइन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर बीडीओ विजयीपुर, बीडीओ बहुआ और एआर कोऑपरेटिव का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए गए।

डीएम ने तहसीलवार समीक्षा के दौरान सभी एसडीएम और बीडीओ से जनगणना एवं फॉर्मर रजिस्ट्री कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि डीडीएजी द्वारा उपलब्ध कराई गई ग्रामसभा वार सूची के आधार पर सभी एसडीएम लेखपालों के साथ नियमित समीक्षा करें और कार्य में तेजी लाएं।

जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विकास खंडों में मृतकों के मृत्यु प्रमाणपत्र संकलित कर उनकी सूची संबंधित तहसीलदार को सौंपें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी बीडीओ सीधे डीडीएजी को सूची नहीं देगा, बल्कि सभी सूचनाएं तहसीलदार के माध्यम से भेजी जाएंगी।

बैठक में डीएम ने फॉर्मर रजिस्ट्री को शासन की प्राथमिकता वाला कार्य बताते हुए कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को पूरी ईमानदारी और तल्लीनता से कार्य करने के निर्देश दिए।

👁 54K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर के औरेई गांव में 9 मई को लगेगा निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप

फतेहपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड हसवा अंतर्गत ग्राम औरेई में आगामी 9 मई...

UP Transfer Policy: जिले में 3 और मंडल में 7 साल पूरे करने वाले कर्मियों का होगा तबादला!

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जल्द ही सरकारी कर्मचारियों के लिए 'नई तबादला नीति'...

More like this

फतेहपुर के औरेई गांव में 9 मई को लगेगा निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप

फतेहपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड हसवा अंतर्गत ग्राम औरेई में आगामी 9 मई...