Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरDUSU चुनाव में ABVP की जीत पर फतेहपुर में जश्न

DUSU चुनाव में ABVP की जीत पर फतेहपुर में जश्न

Published on

फतेहपुर। दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की शानदार जीत के बाद, फतेहपुर में भी खुशी की लहर दौड़ गई। ABVP कार्यकर्ताओं ने इस जीत का जश्न मनाते हुए एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं और बधाई दी।
इस अवसर पर जिला संयोजक अनुभव शुक्ला ने कहा कि यह जीत छात्रों के विश्वास और संगठन की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि DUSU में ABVP की जीत ने यह साबित कर दिया है कि छात्र समुदाय राष्ट्रवाद और विकास के एजेंडे को पसंद करता है।
वहीं, सह जिला संयोजक घनश्याम राजपूत ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि ABVP हमेशा छात्रों के हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि यह जीत उन सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित है जिन्होंने दिन-रात मेहनत करके संगठन को मजबूत बनाया है।
जश्न के दौरान ABVP के पूर्व नगर मंत्री सागर जी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुमित जी, नगर सह मंत्री अथर्व जी, नगर राष्ट्रीय कला मंच संयोजक वेदांशी जी आदि पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने नारे लगाकर और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया।

👁 11.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

BREAKING FATEHPUR: हिकमतउल्ला पार्क मारपीट कांड में पुलिस का एक्शन, मनचलों को सिखाया सबक

फतेहपुर। हिकमतउल्ला पार्क के पास युवक के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने...

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 440वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 440वीं साप्ताहिक...

विराट कोहली क्यों जाते हैं प्रेमानंद महाराज के पास? रामभद्राचार्य ने बताया

Rambhadracharya Praises Premanand Maharaj: राजधानी लखनऊ में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य...

लड़कियों का सौदा, फोटो देखकर तय होती थी कीमत! डेढ़ लाख में खरीद, 7 लाख में बिक्री! यूपी से कोटा तक फैला तस्करी का...

उत्तर प्रदेश की राजधानी के मोहनलालगंज क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों की तस्करी से जुड़े...

More like this