रिपोर्ट सुरेश पटेल
फतेहपुर।तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी में भर्ती कराया गया चिकित्सक ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के बड़े पुल रावतपुर गांव के समीप बिन्दकी ललौली मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार राजेश उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी ग्राम यादगारपुर थाना कल्याणपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी ले जाया गया।जहां चिकित्सक ने गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।







