रिपोर्ट-सुरेश पटेल
Fatehpur: छत के ऊपर बनी खपरैल की दीवार अचानक ढह गई।वही खेल रही बच्ची व रास्ते से गुजर रहा एक किशोर मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
चांदपुर थाना क्षेत्र के बबई गांव निवासी नीरज कुशवाहा की छत पर बनी खपरैल की कच्चे गारे से बनी दीवार सुबह लगभग सात बजे अचानक भरभरा कर गिर गई ।वही बंधी बकरियों के पास खेल रही नीरज कुशवाहा की चार वर्षीय पुत्री सौम्या मलबे में दब गई।ग्रामीणों की मदद से घंटों मशक्कत करने के बाद बच्ची व मलबे में दबी बकरियों को मलबे से बाहर निकाला गया।वही दो बकरियों की मौत हो गई जबकि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान पड़ोस के रहने वाले चंद्रभान कुशवाहा का सात वर्षीय पुत्र गोविंद रास्ते से गुजर रहा था।ग्रामीणों ने दीवार की चपेट में आने से सात वर्षीय किशोर का दो जगह से पैर टूट जाने की बात कही है।दोनों घायलों के परिजन आनन फानन निजी साधन द्वारा कानपुर ले गए कानपुर के एक निजी अस्पताल में दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।वही सौम्या की हालत चिंता जनक बताई जा रही है।







