रिपोर्ट-भूपेंद्र शर्मा
फतेहपुर:बांदा मर्का रामनगर कौहन पुल से नगर पंचायत असोथर से लेकर जनपद तक ओवरलोड वाहनों से लोग बेहाल है। प्रशासन व खनिज विभाग सहित आलाधिकारी पूरी तरह मौन बने हुए है।
बांदा जिले के मर्का खादर के गाटा संख्या खंड 1 व 96/2 खंड 2 व 4 से रामनगर कौहन पुल से निकलकर रामनगर कौहन होते हुए नगर पंचायत असोथर से होते हुए कई जनपदों के लिए जाते है, ओवरलोड वाहन खनिज अधिकारी व आरटीओ चुप्पी साधे बैठे है, जितने भी ओवरलोड वाहन निकलते है किसी भी ट्रक व डंफर में नंबर प्लेट में कालिक लगा के रखते है, आए दिन फर्राटा भर रहे ओवरलोड वाहन से लोग घटना का शिकार होते है।
नगर पंचायत असोथर कस्बे में घण्टो फसे रहते है वाहन
नगर पंचायत असोथर कस्बे के अंदर से रात दिन निकलता है, ओवरलोड वाहनों का अंबार दिन हो या रात एंबुलेंस हो या आम जनता की गाड़ी कभी 1 व 2 घंटे के पहले असोथर नगर पंचायत के कस्बे में फंसे रहते है, खदान संचालक को स्थानीय लोगो की समस्याओं से मतलब नही है।
खदान से जुड़ी सभी लिंक रास्ते पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं।आम जनता का कहना है, ओवरलोड वाहनों से सभी रास्ते ध्वस्त हो चुके है बरसात आते ही लोग पैदल भी नहीं सकते है, खदान माफियाओं के सामने सभी आलाधिकारी नतमस्तक नहीं रोक पा रहे ओवरलोड वाहन ।







