आदर्श तिवारी। फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाम्भीपुर बुधेड़ा गांव में संदिग्ध हालात में महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
किरन पाण्डेय पत्नी मनीष पाण्डेय का शव उनके कमरे में मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गया।
मृतका किरण पांडे के दो पुत्र एवं एक पुत्री हैं जो घटना के समय घर मे मौजूद नही थे।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए शव का पंचायतनामा भर कर अंतिम परीक्षण के लिए शव विच्छेदन गृह भेज कर सभी पहलुओं की गहनता से जांच में जुटी है मायके पक्ष के लोग मौके पर आ गए। जिनका रो-रो कर बुरा हाल है।
Trending Now
Fatehpur:संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस
👁 9.5K views






