Homeराज्यउत्तर प्रदेशFatehpur:ऐसी बेज्जती ? अपनी सरकार में,तौबा तौबा-पढिये खाकी की हनक

Fatehpur:ऐसी बेज्जती ? अपनी सरकार में,तौबा तौबा-पढिये खाकी की हनक

Published on

फतेहपुर।  गुरुवार की दोपहर असोथर थाना परिसर में एक सनसनीखेज घटना ने सियासी हलकों में हड़कंप मचा दिया।एक मामले में आपसी सुलह-सपझौता कराने पहुंचे भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष चंद्रभान पासवान और महामंत्री विनोद वाल्मीकि को थाने के दरोगा गालियां दीं,जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उनकी गरिमा को तार तार कर दिया। भाजपाइयों का आरोप है कि रिश्वत न मिलने की झल्लाहट में दरोगा ने भाजपा नेताओं को “दलाल”* तक कह डाला।
घटना की सूचना पर मंडल अध्यक्ष राम महेश निषाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष गौरव सिंह गौतम, महामंत्री रज्जन शुक्ला, विनोद कुमार, साहिल, विहान सिंह, आशुतोष विश्वकर्मा सहित दो दर्जन से अधिक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी से इस अशोभनीय व्यवहार की शिकायत की।

भाजपाइयों में आक्रोश,एसपी से शिकायत की तैयारी—

आक्रोशित भाजपा नेताओं ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए फैसला किया कि शुक्रवार को वे इस प्रकरण को पुलिस अधीक्षक के समक्ष उठाएंगे और दोषी दरोगा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे। इस घटना ने न केवल स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि सत्तारूढ़ दल के नेताओं के साथ इस तरह के व्यवहार ने प्रशासनिक व्यवस्था की भी पोल खोल दी है।

स्थानीय लोगों में चर्चा,बढ़ सकता है विवाद—

असोथर कस्बे में यह घटना चर्चा का विषय बन गई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई, तो यह विवाद और तूल पकड़ सकता है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि वे इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे और न्याय के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे।

👁 23.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: असोथर सहकारी समिति में खाद वितरण को लेकर हंगामा, पुलिस न मिलने से रुका वितरण, विरोध के बाद किसानों को मिली यूरिया

असोथर (फतेहपुर)। सावन के पहले सोमवार को असोथर सहकारी समिति में यूरिया खाद वितरण...

फतेहपुर: छह सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षामित्रों ने सीएम से लगाई गुहार, 25 अगस्त के बाद आंदोलन की चेतावनी

फतेहपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ, फतेहपुर ने शिक्षामित्रों की वर्षों पुरानी समस्याओं...

सावन विशेष: आस्था, इतिहास और लोकविश्वास का अद्भुत संगम है असोथर का श्री मोटेमहादेव बाबा धाम

फतेहपुर (असोथर)। सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही फतेहपुर जनपद का ऐतिहासिक कस्बा...

फतेहपुर में विराज शास्त्री की बढ़ी सक्रियता, क्या शास्त्री परिवार की राजनीतिक विरासत संभालेंगे नई पीढ़ी के प्रतिनिधि?

फतेहपुर।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और "जय जवान, जय किसान" का अमर नारा देने वाले...

More like this