Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरFatehpur:बीच सड़क पर चलते चलते अचानक आग का गोला बनी बाइक

Fatehpur:बीच सड़क पर चलते चलते अचानक आग का गोला बनी बाइक

Published on

रिपोर्ट-अनीश रघुवंशी

फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के रायपुर भसरौल मार्ग पर रेवाड़ी गांव के समीप चलती बाइक पर आग लग गई। आग लगने से पूरी बाइक धू धूकर जलने लगी। किसी तरह चालक ने बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई।
    रविवार की दोपहर असोथर थाना क्षेत्र के कठौता गांव निवासी विकास निषाद किशनपुर थाना क्षेत्र के जालंधरपुर गांव निवासी अनिल निषाद के यहां एक बरीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। जैसे ही वह रेवाड़ी गांव के समीप पहुंचा की अचानक बाइक पर आग लग गई। आग लगने से पूरी हांडा साइन बाइक धू धूकर जलने लगी। जब बाइक पर आग लगी तो उस वक्त उसके साथ उसका छोटा भाई हरी निषाद भी बाइक पर सवार था। आग लगते ही उन दोनों ने बाइक से कूदकर किसी तरह से अपनी जान बचाई। रास्ते में जलती बाइक को देख लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। थोड़ी देर बाद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाने में सफलता प्राप्त की लेकिन तब तक पूरी बाइक जलकर राख हो चुकी थी। वही बाइक पर आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

👁 4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

UP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर गुर्जर बोले- लोग हंसते हैं उनके बयानों पर

Nandkishor Gurjar Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं […]

More like this