रिपोर्ट: मोहम्मद फुजैल खान
Fatehpur: शहर के Lala Bazar इलाके में एक ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई जिससे हड़कम्प मच गया। इस दौरान ट्रांसफॉर्मर आग का गोला बन गया। आग बेकाबू हो गई तभी स्थानीय लोगो की सूचना पर फायर ब्रिगेड के जवानों की टीम आ गयी। किसी तरह आग को काबू किया। जिससे एक बड़ी घटना होते होते बच गयी। आग की घटना से गरीब मजदूर के लकड़ी के स्टॉक को भी जला दिया, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ।







