Homeराज्यउत्तर प्रदेशFatehpur:शिक्षक दंपति के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा, अमेठी का...

Fatehpur:शिक्षक दंपति के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा, अमेठी का शातिर चोर गिरफ्तार

Published on

फतेहपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में शिक्षक दंपति के घर हुई नौ लाख रुपये की चोरी का आखिरकार पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर को पुलिस ने दबोच लिया। जब वह जिले की सीमा पार कर भागने की फिराक में था। कोतवाली पुलिस टीम ने आज सोमवार को बड़ी सफलता हासिल की। चोरी की वारदात के महज तीन दिन के भीतर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा और उसके कब्जे से शिक्षक दंपति के घर से उड़ाए गए सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद कर ली, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दीपक कुमार पुत्र पारस नाथ के रूप में हुई है, जो जमुरवा शंकरगंज, थाना मोहनगंज, जनपद अमेठी का निवासी है। 28 वर्षीय दीपक ने 2 मई की रात कोतवाली क्षेत्र स्थित एक शिक्षक परिवार के सूने घर को निशाना बनाया और लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दीपक पहले भी चोरी की कई घटनाओं में संलिप्त रह चुका है और चुपचाप घरों में घुसकर कीमती सामान पार करने में माहिर है। इस बार भी उसने पूरे सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद जब पीड़ित शिक्षक परिवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो  कोतवाली पुलिस ने आरोपी के पास से ₹13,500 नकद, दो सोने की जंजीर, मंगलसूत्र, बड़ी नथ, टप्स, झुमके, अंगूठियां, बिछिया और पायल बरामद की है। कुछ गहने चोरी के दौरान टूट भी गए थे, जो उसके पास से बरामद हुए हैं। कुल बरामदगी की कीमत करीब नौ लाख रुपये आंकी गई है।

👁 8.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: असोथर सहकारी समिति में खाद वितरण को लेकर हंगामा, पुलिस न मिलने से रुका वितरण, विरोध के बाद किसानों को मिली यूरिया

असोथर (फतेहपुर)। सावन के पहले सोमवार को असोथर सहकारी समिति में यूरिया खाद वितरण...

फतेहपुर: छह सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षामित्रों ने सीएम से लगाई गुहार, 25 अगस्त के बाद आंदोलन की चेतावनी

फतेहपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ, फतेहपुर ने शिक्षामित्रों की वर्षों पुरानी समस्याओं...

सावन विशेष: आस्था, इतिहास और लोकविश्वास का अद्भुत संगम है असोथर का श्री मोटेमहादेव बाबा धाम

फतेहपुर (असोथर)। सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही फतेहपुर जनपद का ऐतिहासिक कस्बा...

फतेहपुर में विराज शास्त्री की बढ़ी सक्रियता, क्या शास्त्री परिवार की राजनीतिक विरासत संभालेंगे नई पीढ़ी के प्रतिनिधि?

फतेहपुर।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और "जय जवान, जय किसान" का अमर नारा देने वाले...

More like this