Homeराज्यFatehpur:श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली

Fatehpur:श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली

Published on

Fatehpur: खागा तहसील क्षेत्र के विजयीपुर विकास खंड के भखरना गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के क्रम में श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। भक्तों के जयकारे से वातावरण गूंज उठा। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकली। कलश यात्रा में शामिल कुंवारी कन्याएं और महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं। कलश यात्रा विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर पहुंची जहां विधि विधान से कलश में जल भरा गया।

इस अवसर पर कथावाचक आचार्य विद्या सागर शुक्ला  जी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। जिसमें भागवत कथा सुनने और समझने से भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह कथा अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष की प्राप्ति के लिए एक महत्वपूर्ण साधन मानी जाती है। इस आयोजन में शामिल होने वाले भक्तों को आध्यात्मिक शांति और आनंद की प्राप्ति होती है। आयोजन के दौरान विभिन्न धार्मिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें  भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम शामिल होंगे।

इस अवसर पर मुख्य यजमान रमाकांत त्रिपाठी, शिवकांति त्रिपाठी, कमलाकांत त्रिपाठी , मुन्नी देवी , राजन त्रिपाठी, दुर्गेश त्रिपाठी, योगेश त्रिपाठी, जितेंद्र  त्रिपाठी, ओमी मिश्रा , मनोज शुक्ला ,सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

👁 6.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: असोथर सहकारी समिति में खाद वितरण को लेकर हंगामा, पुलिस न मिलने से रुका वितरण, विरोध के बाद किसानों को मिली यूरिया

असोथर (फतेहपुर)। सावन के पहले सोमवार को असोथर सहकारी समिति में यूरिया खाद वितरण...

फतेहपुर: छह सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षामित्रों ने सीएम से लगाई गुहार, 25 अगस्त के बाद आंदोलन की चेतावनी

फतेहपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ, फतेहपुर ने शिक्षामित्रों की वर्षों पुरानी समस्याओं...

सावन विशेष: आस्था, इतिहास और लोकविश्वास का अद्भुत संगम है असोथर का श्री मोटेमहादेव बाबा धाम

फतेहपुर (असोथर)। सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही फतेहपुर जनपद का ऐतिहासिक कस्बा...

फतेहपुर में विराज शास्त्री की बढ़ी सक्रियता, क्या शास्त्री परिवार की राजनीतिक विरासत संभालेंगे नई पीढ़ी के प्रतिनिधि?

फतेहपुर।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और "जय जवान, जय किसान" का अमर नारा देने वाले...

More like this