Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरFatehpur: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने घनी आवादी से गैस गोदाम...

Fatehpur: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने घनी आवादी से गैस गोदाम हटाने की उठायी मांग     

Published on

Fatehpur: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल” के जिला अध्यक्ष बृजेश सोनी ने ज्ञापन देते हुए कहा कि गैस कंपनियों के गोदाम शहर के मध्य मुख्य आबादी में विगत कई वर्षों से चल रहे हैं। शहर के मुख्य रिहायशी इलाके में स्थित गोदाम में हर वक्त बड़ी संख्या भरे और लीकेज गैस सिलेंडर रखे रहते हैं, ऐसे में आवश्यक वस्तु होने के साथ ही इस अति संवेदनशील सामग्री के संधारण एवं वितरण के समय जरा सी चूक सैकड़ो परिवारों को तबाह कर सकती है
शहर के अधिकतर उपभोक्ता शादीपुर स्थित “इंडेन गैस एजेंसी” से जुड़े हुए हैं। शादीपुर शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्र में से एक होने कारण घनी आबादी वाला इलाका भी है। यह एजेंसी सबसे पुरानी होने कारण इसमें हजारों उपभोक्ता जुड़े हुए हैं लिहाजा इस एजेंसी में गैस सिलेंडरों का संधारण एवं वितरण सबसे अधिक होता है। जिससे बड़े पैमाने पर यहां पर भरे हुए सिलेंडरों को लेकर आने-जाने ट्रैकों  की आवाजाही अनवरत लगी रहती है उसके मुताबिक,संबंधित विभाग द्वारा सुरक्षा को लेकर गंभीरता दिखाई नहीं देती है। परिसर के अंदर और बाहर अक्सर सिलेंडर से भरे हुए ट्रक दिखाई देते हैं ऐसे वक्त में अगर सिलेंडर लेने वालों की भीड़ लगी हो और आपात स्थिति बन जाए तो अफरा तफरी की स्थिति में कतई किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है।  ज्ञापन देने वाले में मुख्य रूप से संजय गुप्ता,विनोद गुप्ता,धीरज वाल्मीकि, विनोद सिंह चंदेल, रज्जन गुप्ता,संजय जौहरी,हिमांशु श्रीवास्तव,बृजेंद्र यादव एड,मो आसिफ एड, पुष्पेंद्र यादव एड, मो मुकीम,प्रिंस गुप्ता, दीपू सिंह, रामबाबू कश्यप आदि लोग रहे।
                

👁 8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

UP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर गुर्जर बोले- लोग हंसते हैं उनके बयानों पर

Nandkishor Gurjar Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं […]

More like this

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...