Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरFatehpur: खण्ड शिक्षा अधिकारी अभिभावकों के साथ करें PTM-DM

Fatehpur: खण्ड शिक्षा अधिकारी अभिभावकों के साथ करें PTM-DM

Published on

रिपोर्ट-मोहम्मद फुजैल खान

फतेहपुर: बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के अनुश्रवण हेतु शासन द्वारा गठित टास्क फोर्स(मध्यान्ह भोजन योजना)एवं जनपद स्तरीय टास्क फोर्स(निपुण भारत मिशन)के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प एवं नामांकन बढ़ाने, अभिभावकों के साथ नियमित बैठक व अन्य बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं कहा कि जिन परिषदीय विद्यालयों में जो पैरामीटरों का कार्य शेष है, को जल्द से जल्द पूर्ण कराते हुए सभी पैरामीटरों में संतृप्त किया जाये। उन्होंने खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने–अपने परिषदीय विद्यालयों में निपुण लक्ष्य के तहत छात्र/छात्राओं का असेसमेंट बढ़ाया जाय एवं विद्यालयों को निपुण बनाने का प्रयास करे, के लिए निपुण भारत मिशन के तहत मध्यम, संघर्षशील छात्र-छात्राओ को सक्षम बनाया जाय उन्होंने खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालय में  छात्र/छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाई जाए, के लिए अपने–अपने क्षेत्र के विद्यालयों में छात्र/छात्राओं की उपस्थिति का आकलन किया जाय, जिन बच्चों की उपस्थिति कम है या नहीं है के अभिभावकों के साथ पीटीएम का आयोजन दिनांक 19 मई को कर अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाय एवं अनुपस्थिति का कारण भी स्पष्ट करते हुए रिपोर्ट से अवगत कराए। उन्होंने खण्ड शिक्षा अधिकारियों से कहा कि सत्र 2025–26 में कोई भी बच्चा स्कूल ड्रॉप आउट न होने पाए इसका विशेष ध्यान रखें साथ ही परिषदीय विद्यालयों में लक्ष्य के सापेक्ष नामांकन कराया जाय। दूसरे स्कूलों में नामांकित बच्चों की अपार आईडी व यू डायस रिपोर्ट से अवगत कराए एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी इसमें संवेदनशीलता के साथ निगरानी बनाए रखते हुए साप्ताहिक समीक्षा करे।उन्होंने कहा निर्माणाधीन विद्यालयों का निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से ससमय पूर्ण कराने के निर्देश कार्यदाई संस्थाओं को दिए। साथ ही जिन भावनों का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है को हैंडओवर करते हुए मा0 जनप्रतिनिधियों से लोकार्पण कराते हुए क्रियाशील कराया जाय। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि जिन परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास से शिक्षा दी जाती है कि रिपोर्ट से अवगत कराए ।
   

👁 6.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

UP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर गुर्जर बोले- लोग हंसते हैं उनके बयानों पर

Nandkishor Gurjar Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं […]

More like this

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...