Homeराज्यउत्तर प्रदेशFatehpur: गांजा तस्कर ने गांव गांव बना दिये वेंडर,बिंदकी क्षेत्र में ब्लैक...

Fatehpur: गांजा तस्कर ने गांव गांव बना दिये वेंडर,बिंदकी क्षेत्र में ब्लैक सफारी से गांजा तस्करी,एक विधायक का मिला सानिध्य

Published on

फतेहपुर:  जिले के एक विधायक के सानिध्य में बिंदकी क्षेत्र में गांव गांव गांजा तस्कर ने वेंडर बना दिये है। और सबका साथ सबका विकास किया जा रहा है। बेखोफ अंदाज में गांजा की बिक्री की जा रही है। fatehpur जिले के विधायकों को सरकार की योजनाएं जनता तक पहुँचे या नही इससे कोई मतलव नही रह गया है। किस तरह से धन कमाया जाए इसका रोज नया फार्मूला अपनाया जा रहा है। जमीन के कारोबारियो से पर्दे के पीछे अपनी पिच सजाकर पुलिस पर दबाव बनाने वाले सत्ता के विधायक अब अपने ही गुर्गों से गांजा की तस्करी करवाने में जुटे है।

बताते है कि  बिंदकी क्षेत्र में ऐसा कोई गांव नहीं है जहाँ पर काले रंग की सफारी से बड़े पैमाने पर गांजा की तस्करी न की जा रही हो। यूं कहें कि गांव-गांव गांजा तस्करी के बाकायदा एजेंट बना रखे गए हैं और ब्लैक कलर की सफारी से गांजा की सप्लाई किये जाने का सिलसिला जारी है। सूत्रों की माने तो यह पूरा काम जिले में सत्ता से जुड़े एक विधायक के गुर्गो द्वारा किया जा रहा है विधायक का पूरे तरीके से संरक्षण प्राप्त है और यही वजह है कि पुलिस से भी बाकायदा इसकी सेटिंग कर रखी गई है जब कभी बड़े अधिकारियों का दबाव आता है तो पुर तहसील क्षेत्र की पुलिस एक्टिव मोड पर आ जाती है और एक दो गांजा बेचने वालों को गिरफ्तार कर अपनी खाना पूरी कर लेती है। सत्ता के विधायकों द्वारा किए जा रहे इन कारनामो से एक ओर जहां सरकार की बदनामी हो रही है वहीं दूसरी ओर आम जनमानस पर भी विपरीत असर पड़ रहा है सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि इन चुने गए विधायकों के द्वारा सरकार की योजनाओं को लेकर उतना प्रचार प्रसार नहीं किया जा रहा है जितना की होना चाहिए और ना ही पीड़ितों की सुनवाई की जा रही है बल्कि अपने गुर्गो के माध्यम से ऐसे समाज विरोधी कार्य करवाए जा रहे हैं जो अब जग जाहिर हो रहे हैं।

👁 6.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: असोथर सहकारी समिति में खाद वितरण को लेकर हंगामा, पुलिस न मिलने से रुका वितरण, विरोध के बाद किसानों को मिली यूरिया

असोथर (फतेहपुर)। सावन के पहले सोमवार को असोथर सहकारी समिति में यूरिया खाद वितरण...

फतेहपुर: छह सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षामित्रों ने सीएम से लगाई गुहार, 25 अगस्त के बाद आंदोलन की चेतावनी

फतेहपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ, फतेहपुर ने शिक्षामित्रों की वर्षों पुरानी समस्याओं...

सावन विशेष: आस्था, इतिहास और लोकविश्वास का अद्भुत संगम है असोथर का श्री मोटेमहादेव बाबा धाम

फतेहपुर (असोथर)। सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही फतेहपुर जनपद का ऐतिहासिक कस्बा...

फतेहपुर में विराज शास्त्री की बढ़ी सक्रियता, क्या शास्त्री परिवार की राजनीतिक विरासत संभालेंगे नई पीढ़ी के प्रतिनिधि?

फतेहपुर।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और "जय जवान, जय किसान" का अमर नारा देने वाले...

More like this