फतेहपुर- सदर नगर पालिका परिषद में अब सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है कमीशन खोरी से लेकर तमाम तरीके के ऐसे हथकंडे अपना जा रहे हैं इससे नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यशैली पर तमाम सवाल खड़े हो गए हैं। ठेकेदारों के साथ भी पक्षपात किया जा रहा है तमाम ऐसे ठेकेदार है जिनसे एडवांस में कमीशन मांगा जा रहा है इस बात को लेकर अब ठेकेदारों ने भी मोर्चा खोल दिया है। एस आर इंटर प्राइजेज के संचालक अंकित मिश्रा व उनकी मां राजेश्वरी देवी ने आज बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस करके तमाम गंभीर आरोप लगाए और साफ तौर पर कहा कि उनकी फर्म के द्वारा कराए गए कार्यों के भुगतान नहीं किया जा रहे हैं उनके घर में कई लोग बीमार चल रहे हैं और उनका इलाज दिल्ली में चल रहा है नगर पालिका परिषद में काफी समय से ठेकेदारों के बीच कार्य को लेकर भी पक्षपात अपनाया जा रहा है बताया तो यहां तक जा रहा है कि नाला सफाई के टेंडर में भी जमकर अनियमितता की जा रही है किस को टेंडर देना है उस फर्म का नाम पहले से ही तय कर लिया गया है लेकिन फिर भी औपचारिकता की जा रही है। 24 घंटे पहले भी नगर पालिका परिषद के बोर्ड की बैठक हुई थी जिसमें बजट को लेकर नगर पालिका परिषद के सभासदों ने जमकर हंगामा काटा था करीब 12 घंटे तक चली बैठक में भी बात नहीं बन पाई और उसके बाद बजट के प्रस्ताव को पारित करवा दिया गया।








