Homeराज्यउत्तर प्रदेशFatehpur: निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मियों का धरना जारी

Fatehpur: निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मियों का धरना जारी

Published on

फतेहपुर: पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में आज फतेहपुर सहित पूरे प्रदेश में दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक कार्य बहिष्कार कर हाइडिल कॉलोनी स्थिति अधीक्षण अभियंता कार्यालय में हुई।सभा मे संघर्ष समिति के तमाम पदाधिकारी एवं सदस्य ने अपनी बात कह निजीकरण को तत्काल निरस्त करने की मांग की। विरोध सभा मे आगामी 29 मई से पूर्ण कार्य बहिष्कार की रणनीति भी बनाई गई।
समिति के वक्ता धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि पावर कारपोरेशन, उप्र सरकार के पास घाटे का फर्जी आंकड़े प्रस्तुत कर निजीकरण करने का कुचक्र रच रहा है। संघर्ष समिति पदाधिकारी लवकुश मौर्य ने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि जब किसी प्रांत में पावर कारपोरेशन ने अपने ए आर आर को चार दिन के अंदर पुनरीक्षित कर घाटा बढ़ा चढ़ा कर नई ए आर आर दाखिल की है। संघर्ष समिति पदाधिकारी लक्ष्मी नारायण साहू ने कहा कि यह सब निजीकरण से पहले निजी घरानों की मदद करने के लिए किया जा रहा है। आगरा में भी निजीकरण के पहले ए टी एंड सी  हानियां 54% बताई गई थी जो वास्तव में 40% के नीचे थी। इसका दुष्परिणाम यह है कि आज भी आगरा में पावर कॉरपोरेशन 5.55 रु प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीद कर निजी कंपनी को 04. 36 रु प्रति यूनिट में दे रही है और 274 करोड रुपए का सालाना नुकसान उठा रही है। संदीप पराशर ने कहा कि पावर कारपोरेशन के चेयरमैन यह भी सार्वजनिक करें कि निजीकरण के बाद सरकार सब्सिडी देगी या नहीं देगी क्योंकि उनके द्वारा जारी किए गए आंकड़ों में बार-बार सब्सिडी का उल्लेख किया गया है। आज की सभा की अध्यक्षता विनय शुक्ल एवं संचालन लवकुश मौर्य ने  किया। सभा मे अवर अभियंता प्रमोद सिंह, छंगा राम, कार्यालय सहायक संतोष कुमार, प्रीति देवी, कमलेश पाल, तकनीशियन ब्रजेश कुमार बिंद, रमेश, पंकज मौर्य, रामेंद्र सिंह, शत्रुघ्न कुशवाहा, विकास, सूर्या प्रकाश मिश्र आदि रहे।

👁 4.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर : प्रीपेड स्मार्ट मीटर और गैस किल्लत के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, डीएम को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। जनपद में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के...

छिवलहा में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया, कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन मजबूती का संकल्प

फतेहपुर। हथगांव क्षेत्र के छिवलहा कस्बे में सोमवार, 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी...

पांच नामित सभासदों ने ली शपथ, शहर के समग्र विकास का लिया संकल्प

फतेहपुर। नगर पालिका सदर के सभागार में शासन द्वारा नामित पांच सभासदों का शपथ ग्रहण...

फतेहपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, गैस किल्लत व स्मार्ट मीटर के खिलाफ कलेक्ट्रेट में गरजी आवाज

फतेहपुर/ जिले में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन...

More like this