Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरFatehpur: रंगोली, दौड़ के साथ ही विद्यालयों में आयोजित हुई अहिल्याबाई गोष्ठियां

Fatehpur: रंगोली, दौड़ के साथ ही विद्यालयों में आयोजित हुई अहिल्याबाई गोष्ठियां

Published on

Fatehpur:  जिले भर के हायर सेकंडरी व इंटर कॉलेजों में पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के निमित्त कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले में 72वित्तीय मान्यता प्राप्त व 40राजकीय विद्यालयों में दौड़ व रंगोली प्रतियोगिता उपरांत अहिल्याबाई होलकर के जीवनकाल पर गोष्ठीयां आयोजित हुई। जिनके माध्यम से अहिल्याबाई होलकर के प्रेरणादायक जीवनकाल के कार्यों को विद्यार्थियों को जानकारी दी गई।जिसमें सभी स्थानों पर अतिथि के रूप में कार्यकर्ता उपस्थित रहकर लोकमाता के विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों कार्यक्रमों को बताया गया,जिला मुख्यालय स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण ने उपस्थित छात्र छात्राओं को बताया कि महारानी अहिल्याबाई ने केदारनाथ से रामेश्वरम और द्वारका से गया तक सांस्कृतिक विरासतों का पुनरोद्धार व लोकसेवा के समानांतर कार्य किये। वह सदैव जन सेवा के लिए समर्पित रहतीं थीं अनेक तीर्थों, घाटों व सड़कों का निर्माण व जीर्णोद्धार करने वाली महारानी ने युद्ध के मैदान में मुगल आक्रांताओं के दाँत भी खट्टे किये। लोकमाता का जीवन नारी सशक्तीकरण, सुशासन व सेवा के पथ पर दिशा दिखाता रहेगा।आदर्श इंटर कालेज बेंसडी में किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जयदेव सिंह गौतम द्वारा उपस्थित बच्चों को अहिल्याबाई होलकर के उत्कृष्ट कार्यों को सराहते हुए जानकारी प्रदान की गई,बुदवन इंटर कॉलेज में पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह द्वारा आयोजित दौड़ व रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को पुरस्कृत किया गया,सर्वोदय इंटर कालेज असोथर में पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह द्वारा लोकमाता के पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनवरत वृक्षारोपण कार्य के विषय में बताया गया व विद्यालय के प्रधानाचार्य सन्तोष सिंह चौहान द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को शील्ड प्रदान किए गए।

👁 4.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में फतेहपुर के छात्रों ने लहराया परचम, कई विद्यालयों का परिणाम शत-प्रतिशत

फतेहपुर। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों में जनपद फतेहपुर के छात्र-छात्राओं ने शानदार...

बारहवीं के परिणाम में फतेहपुर जिले में जयपुरिया की छात्रों का दबदबा बरकरार

फतेहपुर - सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल फतेहपुर के छात्रों ने बारहवीं के परिणाम में...

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में चमका चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल, श्रेया श्रीवास्तव बनीं जिला टॉपर

फतेहपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शहर के...

समाजसेवी बलराम सिंह ने अवतरण दिवस पर लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

कानपुर। समाजसेवी बलराम सिंह ने अपने अवतरण दिवस को सेवा और मानवता के संदेश के...

More like this