Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरFatehpur: विजयीपुर मंडल में संकल्प सभा का हुआ सफल आयोजन, केंद्र सरकार...

Fatehpur: विजयीपुर मंडल में संकल्प सभा का हुआ सफल आयोजन, केंद्र सरकार 11 वर्ष पूरे होने पर केंद्र वा प्रदेश सरकार द्वारा लोगों के लिए किए गए जनहित के कार्यो की हुई चर्चा

Published on

फतेहपुर- शनिवार को भाजपा विजयीपुर मंडल की केंद्र सरकार के 11 वर्ष वर्ष पूर्ण होने पर मंडल संकल्प सभा का आयोजन विजयीपुर ब्लाक परिसर में हुआ। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह व मंडल प्रभारी मुन्ना सिंह मौजूद रहें।बैठक में लोगों को केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर केंद्र व प्रदेश सरकार की जारी जनहित की योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई,जिसमें मुख्य वक्ता प्रवीण सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इन 11वर्षों में आमलोगों के लिए बहुत ही सरकार द्वारा ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं ,जिनमें कानून व्यवस्था जहां पर आमजनमानस अपने को पूर्ण रूप से सुरक्षित महसूस कर रहा है,लोगों को हर तरह की सुविधाएं मिल रही हैं,जिनमें आवास,शौचालय,आयुष्मान कार्ड,लंबे लंबे हाइवे आदि योजनाएं प्रमुख हैं,इन सभी  योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है,इस दौरान मंडल प्रभारी मुन्ना सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की बहुत सी ऐसी योजनाएं हैं जिनसे आमजन सीधे तौर पर लाभान्वित हो रहा है,किसी भी योजनाओं में कोई भी भ्रष्टाचार व जाति वर्ग का भेदभाव नहीं है।बैठक में मौजूद व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने कहा कि केंद्र वा प्रदेश की सरकार द्वारा इन 11 वर्षों में इतने अच्छे अच्छे  कार्य जनहित में किए गए हैं कि आज तक पूर्ववर्ती सरकारों ने ऐसे कार्य नहीं किए हैं,क्योंकि सभी योजनाओं में कोई भी दलाल की आवश्यकता नहीं है,सीधे तौर पर आमलोग लाभान्वित हो रहें हैं,बस हमको आपको इन योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता हे,उन्होंने कहा कि 11 वर्ष पहले लोगों के बैंक में खाते नहीं थे प्रधानमंत्री मोदी जी ने सभी लोगों का निःशुल्क बैंक खाते खुलवाने का कार्य किया,शौचालय,आवास,राशन ,आयुष्मान आदि आदि योजनाएं है जो सीधे तौर पर आम लोगों को लाभान्वित कर रही है ।बैठक का संचालन भोला त्रिपाठी ने किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष अनिल साहू,मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ल,विक्रम निषाद,नयन सिंह,अमरनाथ निषाद,रामनरेश सिंह,अमृतलाल लोधी,रज्जन कुमार,सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

👁 4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

पति से विवाद के बाद मां ने बच्चों संग खाया जहर, एक मासूम की मौत

फतेहपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जाफरगंज थाना...

मोबाइल दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों के मोबाइल जलकर राख

फतेहपुर। जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेमनगर कस्बे में उस समय हड़कंप मच...

सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सदस्यों ने किया रक्तदान, मरीज की बचाई जान

फतेहपुर। जिले में रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए एक बार फिर सर्व...

 पूर्व विधायक BJP नेता आदित्य पांडे का पलटवार, बिजली चोरी का मुकदमा बताया फर्जी,जमकर गरजे

यूपी के फतेहपुर जिले में बिजली चोरी के मामले में दर्ज मुकदमे को लेकर...

More like this

पति से विवाद के बाद मां ने बच्चों संग खाया जहर, एक मासूम की मौत

फतेहपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जाफरगंज थाना...

मोबाइल दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों के मोबाइल जलकर राख

फतेहपुर। जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेमनगर कस्बे में उस समय हड़कंप मच...

सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सदस्यों ने किया रक्तदान, मरीज की बचाई जान

फतेहपुर। जिले में रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए एक बार फिर सर्व...