फतेहपुर। जिले के बिंदकी थाना क्षेत्र की एक मुस्लिम युवती व उसके परिजनों ने अपने ही पड़ोसी हिन्दू युवक व उसके फूफा पर शादी का झांसा देकर पुणे, महाराष्ट्र ले जाकर आठ दिनों तक दुष्कर्म का आरोप लगाया है साथ ही युवती व उसके परिजनों का कहना है कि स्थानीय थाना बिन्दकी पुलिस ने उनकी पीड़ा व फरियाद सुनने व हमदर्दी जताने के बजाय उल्टा रात भर थाने में बन्द कर दिया और सुबह पीड़िता की बुआ को सुपुर्दगी देकर इति श्री कर ली।
बता दें पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक फतेहपुर को प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि बिन्दकी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक मजदूर की बेटी को पड़ोस मोहल्ले में रहने युवक ने अपने फूफा के साथ मिलकर शादी करने का झांसा देकर बीती दिनांक 30 अप्रैल की शाम लगभग 07:30 पर घर से बहला फुसलाकर अलग – अलग रास्ते से (बिन्दकी से घाटमपुर, घाटमपुर से कानपुर, कानपुर से पुणे) लेकर गए। जहां युवती को एक किराए के कमरे में रखा गया और युवक शादी की खरीददारी का हवाला देकर वहां से वापस आ गए। जहां पर लगातार सात दिनों तक उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए तथा जब ये बात युवती के परिजनों को पता चली तो परिजनों में भी हड़कंप कट गया, मामला बिगड़ता देख आठवें युवक अपने चार पहिया वाहन से पुणे पहुंचे। किसी से बात बताने पर जान से मार देने की धमकी देकर युवती का मुंह चुप करा दिया।अब युवती व उसके परिजनों ने पुलिस अधीक्षक की चौखट पर जाकर अपनी अस्मत पर लगे दाग के बदले कानूनी न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।








