फतेहपुर: सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज इलाके में अटल बिहारी पार्क इन दिनों का शोहदों का अड्डा बनता जा रहा है। पार्क को बनाए जाने का मूल उद्देश्य यह था कि शहर के लोगों को खुले में थोड़ी देर टहलने का मौका मिले और लोग सुखद अनुभव का एहसास करें लेकिन शोहदों के बीच में होने वाली मारपीट की घटनाओं से लोग परेशान हो गए हैं। गुरुवार की शाम को यहां पर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया दो गुटों के बीच में हुई मारपीट से हड़कम मच गया इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसी तरीके से शहर क्षेत्र के वीआईपी रोड में स्थित लगाई गई प्रदर्शनी भी अपने मूल उद्देश्य से भटक गई है यहां भी शोहदों की भीड़ से आने जाने वाले लोग परेशान है पार्किंग स्टैंड में मौजूद लोग आये दिन पहुंचने वाले लोगों से अभद्रता करते हैं हालांकि शिकायतें भी प्रदर्शनी के संचालक से की गई है लेकिन कोई भी नतीजा सामने नहीं आया संचालक आशीष सिंह का कहना है कि पार्किंग स्टैंड का काम ठेकेदार के द्वारा देखा जाता है।
Trending Now
Fatehpur: अटल बिहारी पार्क ,प्रदर्शनी स्थल बन रहा शोहदों का अड्डा आये दिन होती मारपीट,प्रदर्शनी स्थल में पार्किंग स्टैंड में भी होती धक्का मुक्की,पुलिस बन रही मूकदर्शक







