Homeराज्यउत्तर प्रदेशFatehpur-अलीगढ़ के बाद फतेहपुर में आया सनसनीखेज मामला, 18 साल के देवर...

Fatehpur-अलीगढ़ के बाद फतेहपुर में आया सनसनीखेज मामला, 18 साल के देवर संग भागी भाभी, तीन बच्चों को भी साथ ले गई

Published on

यूपी के फतेहपुर जिले में प्यार में पागल एक शादीशुदा महिला अपने ही सगे देवर के साथ फरार हो गई है। यही नहीं, दोनों अपने साथ 3 बच्चों को भी ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग मामले में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना इलाके के रहने वाले युवक ने पुलिस को शिकायत देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक ने बताया कि वह एक ईंट भट्ठे पर काम करता है। परिवार उसके साथ ही रह रहा था, बतादें कि 10 साल पहले असोथर थाना इलाके की रहने वाली युवती से विवाह रचाया था। दंपती के 3 बच्चे हैं। घर में उसकी 30 साल की पत्नी के अलावा 18 साल का सगा देवर भी रहता था। दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बनीं। देवर और भाभी एक-दूसरे से प्यार करने लगे। दोनों समाज की परवाह किए बिना कुछ दिन पहले घर से फरार हो गए थे। काम से घर लौटने के बाद उसको पता लगा कि तीनों बच्चे, उसका भाई और पत्नी फरार हो चुके हैं। उसने लोकलाज के डर से किसी को कुछ नहीं बताया और अपने स्तर पर दोनों की तलाश की। दोनों का कहीं सुराग नहीं लगा तो थक-हारकर पुलिस को सूचित किया। अब पुलिस तलाश में जुटी है।

शिकायतकर्ता पति

👁 13.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: असोथर सहकारी समिति में खाद वितरण को लेकर हंगामा, पुलिस न मिलने से रुका वितरण, विरोध के बाद किसानों को मिली यूरिया

असोथर (फतेहपुर)। सावन के पहले सोमवार को असोथर सहकारी समिति में यूरिया खाद वितरण...

फतेहपुर: छह सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षामित्रों ने सीएम से लगाई गुहार, 25 अगस्त के बाद आंदोलन की चेतावनी

फतेहपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ, फतेहपुर ने शिक्षामित्रों की वर्षों पुरानी समस्याओं...

सावन विशेष: आस्था, इतिहास और लोकविश्वास का अद्भुत संगम है असोथर का श्री मोटेमहादेव बाबा धाम

फतेहपुर (असोथर)। सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही फतेहपुर जनपद का ऐतिहासिक कस्बा...

फतेहपुर में विराज शास्त्री की बढ़ी सक्रियता, क्या शास्त्री परिवार की राजनीतिक विरासत संभालेंगे नई पीढ़ी के प्रतिनिधि?

फतेहपुर।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और "जय जवान, जय किसान" का अमर नारा देने वाले...

More like this