Fatehpur: जिले के असोथर थाने की पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 02 अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना असोथर पुलिस द्वारा दौरान वाहन चेकिंग में सामने से आ रहे 02 मोटर साइकिल सवारों को संदिग्ध प्रतीत होने पर रोकने का प्रयास किया गया तो दोनों मोटर साइकिल सवार भागने लगे, जिसमें मो0सा0 सुपर स्पेलण्डर सवार धर्मेन्द्र पुत्र रामविशाल निवासी बनकटा थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया तथा मो0सा0 एच एफ डीलक्स सवार पुरुषोतम पुत्र राजाराम निवासी आकूपुर थाना थरियांव जनपद फतेहपुर अंधेरे का फायदा उठाकर मो0सा0 छोडकर भाग गया।
Trending Now
Fatehpur-अशोथर थाने की पुलिस ने एक वाहन चोर को किया अरेस्ट
👁 6.5K views







