रिपोर्ट-भूपेंद्र शर्मा
फतेहपुर-बांदा मर्का से चल रही मोरम खदान ओवरलोड वाहनों से उड़ रही धूल से परेशान ग्रामीणों ने अशोथर थाना क्षेत्र के सिंघुतारा में रास्ता जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया ग्रामीणों का कहना है कि पिछले काफी समय से जिला प्रशासन से ओवरलोडिंग को लेकर शिकायत की जा रही है लेकिन इसके बावजूद भी जिला प्रशासन के द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है लगातार खनन माफिया ओवरलोडिंग कर रहे हैं पूरे क्षेत्र के मार्ग खराब हो गए हैं इसको लेकर खदान वाले इस मार्ग में लोगों का आवागमन भी बाधित हो रहा है इतना ही नहीं लगातार गर्मी के मौसम में उड़ रही धूल से लोग विभिन्न प्रकार की बीमारियों का भी शिकार हो रहे हैं सोमवार की शाम जैसे ही खदान से लगे ट्रक आने शुरू हुए वैसे ही ग्रामीण अपने-अपने घरों से निकला है और जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया हालांकि खबर लिखे जाने तक अभी तक समस्या का कोई भी हल नहीं निकाला और ग्रामीण आंदोलन है। खदान माफियाओं के हौसले बुलंद सभी आलाधिकारी पूरी नतमस्तक खदान माफियाओं के सामने प्रशासन पूरी तरह मौन बना हुआ है।







