रिपोर्ट-सुरेश पटेल
फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने छः लोगो के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर scst का मामला दर्ज कराया है। दी गई तहरीर में आरोप लगाया है। कि उसकी पुत्री गुरुवार की सुबह लगभग 9 बजे कूड़ा डालने गई थी। कूड़ा डालकर घर वापस आते समय गांव के ही रहने वाले नाई बिरादरी के रानू रवि सोनू सूरज सानू पुत्रगण कल्लू सविता व बदलू पुत्र बाबूलाल पहले से घात लगाकर बैठे उक्त लोगों ने एकराय होकर पुत्री को अचानक गिराकर मारने पीटने लगे।रवि ने धारदार हशिया से वार कर दिया जिससे पुत्री बेहोश हो गई।उसके बाद मेरे पति के ऊपर बदलू ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया।जिससे पिता पुत्री दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण हेतु अस्पताल भेजा गया है।







